For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ब्रिस्बेन में होगी टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा, ऋषि धवन को मिल सकता है मौका

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे हारने के बाद टीम इंडिया नये कलेवर में कंगारुओं से लोहा लेने कल ब्रिस्बेन के मैदान पर उतरेगी। टीम में धोनी कुछ बड़े बदलाव भी कर सकते हैं। पहले वनडे में बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद जिस तरह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा उसके बाद धोनी की चिंता बढ़ गयी है। दरअसल दोनों ही स्पिन गेंदबाज अश्विन और रवींद्र जडेजा गेंद से बिल्कुल बेअसर नजर आये।

धोनी के संन्यास के बारे में रैना ने किए अहम खुलासे

अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे बरिंदर सरन एकलौते गेंदबाज थे जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से असर छोड़ा था। जबकि अन्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव भी कुछ खास नहीं कर सके। जानकारी के मुताबिक स्पिन गेंदबाजों के विफल रहने के बाद टीम में रिषि धवन को टीम में मौका दिया जा सकता है। धवन को बतौर आलराउंडर टीम में मौका मिल सकता है। हालांकि इसपर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

5 साल बाद वापसी करने वाले नेहरा चाहतें हैं टी-20 विश्व कप खेलना

पहला वनडे हारने के बाद रोहित शर्मा ने कहा है कि हमारे हौसले पस्त नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी चार मैच बाकी हैं और हम वापसी करेंगे। रोहित शर्मा ने पहले वनडे में शानदार 171 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 163 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 7 छक्के लगाये थे।

माना जा रहा है कि ब्रिस्बेन की पिच भी तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी, ऐसे में स्पिन गेंदबाजों को इन पिचों से कोई भी मदद नहीं मिलने वाली है। कंगारू ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर ने साफ किया था कि शुरुआती दो मैच परंपरागत स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार नहीं है। माना जा रहा है कि पर्थ की ही तरह ब्रिस्बेन में भी रनों का अंबार लग सकता है। दोनों टीमें बल्लेबाजी पर मुख्य रूप से ध्यान देंगी। ब्रिस्बेन की पिच पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलने वाली है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

टीम इंडिया- महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्या रहाणे, गुरकीरत सिंह मान, मनीष पांडे, रविंचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव, बरिंदर शरन, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, रिशी धवन

ऑस्ट्रेलिया- स्टीव स्मिथ, एरॉन फिंच डेविड वॉर्नर, जॉर्ज बेलली, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श, मिचेल मार्श, जेम्स फॉकनर, मैथ्यू वेड, केन रिचर्डसन, जोश हेजेलवुड, जोल पेरिस, स्कॉट बोलैंड।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+