Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI सचिव अजय शिर्के हो सकते हैं मानहानि के दोषी, जानिए क्‍यों

नई दिल्‍ली। जस्टिस आरएम लोढ़ा समिति के करीबी सू्त्रों के हवाले से खबर आई है कि बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के को मान‍हानि का दोषी ठहराया जा सकता है। (जानें भारत-न्‍यूूजीलैंड मैच का लाइव स्‍कोर)

ऐसा माना जा रहा है कि शिर्के ने बीसीसीआई की एजीएम मीटिंग के आठ फैसले लोढ़ा समिति की सिफोरिशों के खिलाफ हैं। अजय पर लोढ़ा समिति के सचिव गोपाल शंकरनारायण के चयनकर्ताओं के बार में आरोप लगाने का जिक्र सामने आया है। अजय शिर्के को हाल ही निर्विरोध रूप से भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति का सेक्रेटरी चुना गया है।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट को पारदर्शी बनाने के लिए लोढ़ा समिति का गठन किया था। हालांकि, इस समिति से जुड़े लोग गोपाल शंकरनारायण के किसी तरह की टिप्‍पणी करने से इनकार कर रहे हैं।

महाराष्‍ट्र के व्‍यवसायी अजय शिर्के पर आरोप है कि उन्‍होंने कथित तौर पर चयनकर्ताओं के चरित्र पर उंगली उठाई है। इससे संबंधित उन्‍होंने एक पत्र भी वितरित किया। ऐसे में शिर्के पर आपराधिक मानहानि का दोष तय हो सकता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+