टीम इंडिया को बांग्लादेश में नहीं मिल रहा शाकाहारी खाना, होटल बदलने की मांग
मीरपुर। बांग्लादेश के दौरे पर गयी टीम इंडिया जिस होटल में ठहरी है वहां का खाना उसे पसंद नहीं आ रहा है। टीम इंडिया ने शाकाहारी व्यंजनों में विकल्प काफी कम होने की वजह से बांग्लादेश बोर्ड से होटल बदले जाने की मांग की है।
टीम इंडिया बुधवार रात तक ढाका के पान पैसिफिक होटल में ठहरी थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की अपील की बात बांग्लादेश बोर्ड टीम के लिए अन्य विकल्प तलाश रही है। लेकिन टीम इंडिया की इस अपील ने बांग्लादेश बोर्ड को काफी मुश्किल में डाल दिया है।
जिस होटल में टीम इंडिया ठहरी है वहां तकरबीन सभी टीमें ठहरती है। पान पैसिफिक बांग्लादेश बोर्ड का सबसे बड़ा पार्टनर है। बोर्ड को यह अपील इसलिए भी चौंका रही हैं क्योंकि हाल ही में बांग्लादेश के दौरे पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी होटल में ठहरे थे।
टीम इंडिया में आर अश्वि, सुरेश रैना और इशांत शर्मा शाकाहारी हैं । इससे पहले भी ये खिलाड़ी अन्य देशों के दौरे पर इस तरह की परेशानियों को झेल चुके हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी ये खिलाड़ी गाबा में शाकाहारी होटल की तलाश करते हुए देखे गये थे।
हालांकि जिस इलाके में पान पैसिफिक होटल स्थित हैं वह काफी चहल-पहल वाला इलाका है और यहां कई ऐसे होटल हैं जहां शाकाहरी भोजन मिलता है लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते ये खिलाड़ी इन जगहों पर नहीं जा सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
