Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एडीलेड एयरपोर्ट पर निकली टीम इंडिया की हवा, जूते-जैकट सब उतारने पड़े

एडिलेड।भले ही आप कहीं के स्टार हों और आपकी तूती बोलती हो लेकिन रूल सबके लिए बराबर होता है..यह बात भले ही भारत में सब पर ना फिट होती हो लेकिन भारत के बाहर इस बात पर सख्ती से पालन होता है। जिसका जीती जागती तस्वीर दिखी एडिलेड एयरपोर्ट पर।

जहां टीम इंडिया के सारे मेंबरों और मैनजमेंट को कड़ी सुरक्षा जांच पर से होकर गुजरना पड़ा। एडीलेड एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के सुपर कैप्टन धोनी जैसे ही मेटल डिटेक्टिंग डोर की ओर आगे बढ़े वहां का अलार्म बज उठा क्योंकि उनकी जेब में कुछ सिक्के थे, इसके बाद भी अलार्म बजा क्योंकि इस बार उनकी जैकेट में बक्कल लगा था। इसके बाद धोनी ने अपनी जैकेट, जूते, अपना चश्मा सबकुछ उतार दिया तब जाकर वो सुरक्षा जांच से बाहर निकल पाये।

जो हाल धोनी का था, वो ही हाल टीम के बाकी सदस्य और मैनजेर रवि शास्त्री का भी था। एडीलेड एयरपोर्ट पर मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया को कोई खास तवज्जो नहीं दी गई, उनके साथ ठीक वैसा ही सलूक हुआ जो कि आम तौर पर हर आम इंसान के साथ होता है। करीब एक घंटे की लंबी जांच-पड़ताल के बाद टीम इंडिया की सुरक्षा जांच पूरी हुई।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+