Video: 'लैला मैं लैला' गाने पर क्रिस गेल का सनी लियोनी वाला डांस
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हमेशा लंबे-लंबे छक्कों व अपनी खास स्टायल के लिए जाने जाते हैं। खासकर दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और ब्रावो ऐसे कैरेबियाई खिलाड़ी हैं जो हमेशा सोशल मीडिया पर अपने नए-नए डांस स्टायल की वीडियो डालते रहते हैं। आम तौर पर विकेट लेने के बाद ब्रैवो, डैरेन सामी और गेल जैसे खिलाड़ी डांस करके ही जश्न मनाते दिखते हैं।
क्रिस गेल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई दीवाना हो जाएगा। इस वीडियो में वह शाहरुख खान की फिल्म रईस के लैला मैं लैला गाने पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। गेल इस वीडियो में शानदार डांस स्टेप कर रहे हैं। सफेद सूट में गेल ग्रीन रूम में मस्ती कर रहे हैं और अपने प्रशंसकों को चुनौती दे रहे हैं।
गेल ने अपने प्रशंसकों से कहा है कि वो भी इस गाने पर उनकी तरह डांस करें और उसे रिकॉर्ड करके उनके साथ शेयर करें। इस कॉन्टेस्ट में जो विजयी होगा उसे गेल 5 हजार अमेरिकी डॉलर बतौर पुरस्कार देंगे। गेल ने यह घोषणा की है कि #ChrisGayledanceChallenge के बेस्ट फाइव डांस परफॉर्मेंस को वो अपनी वॉल पर शेयर करेंगे।
देखें वीडियोः-
A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
