नई दिल्ली। बांग्लादेश के दौरे के लिए लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरे पर होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम की कमान विराट कोहली को थमायी गयी है। जबकि एक लंबे अरसे के बाद टीम में हरभजन सिंह की वापसी हुई है।
टेस्ट टीम की कमान विराट कोहली को दी गयी है
टेस्ट टीम- मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, हरभजन सिंह, करण शर्मा, उमेश यादव, वरुण एरॉन और इशांत शर्मा
वनडे टीम इस प्रकार है
कप्तान- महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, आजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, अक्क्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी और धवल कुलकर्णी
वहीं बांग्लादेश दौरे से पहले इस बात की खबर आ रही थी वरिष्ठ खिलाड़ियों ने इस दौरे पर आराम दिये जाने की गुजारिश की थी जिसे बोर्ड ने इनकार कर दिया है। बोर्ड ने सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा सहित सभी खिलाड़ियों को बांग्लादेश के दौरे पर भेजा जा रहा है।