For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द, चौंका सकते हैं चयनकर्ता

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के ऐलान आज या कल में हो सकता है। माना जा रहा है कि चयनरकर्ता कुछ चौंकाने वाले नाम को टीम में शामिल कर सकते हैं जबकि कुछ बड़े नाम को टीम से बाहर किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार टीम में कम से कम चार सलाीम बल्लेबाज, चार से पांच मध्य क्रम के बल्लेबाज,8 तेज गेंदबाज और चार स्पिन गेंदबाज, दो या तीन विकेटकीपर को टीम में शामिल किया जा सकता है। माना जा रहा है कि तेज गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह मिल सकती है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कृष्णा ने काफी अच्छा किया था, लिहाजा उन्हें मौका मिल सकता है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी को टीम में जगह मिल सकती है। हालांकि यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह से फिट हैं या नहीं।

सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा, शुबमन गिल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, मध्य क्रम के के लिए चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, विराट कोहली को टीम में जगह मिल सकती है। जबकि टीम में प्रसिद्ध कृष्णा एकमात्र नया चेहरा हो सकते हैं। हनुमा विहारी और रवींद्र जडेजा अब पूरी तरह से फिट हैं लिहाजा उन्हें भी टीम में जगह मिलेगी। स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो आर अश्विन, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह मिल सकती है। विकेट कीपर की बात करें तो रिषभ पंत, रिद्धिमान साहा के अलावा केएस भरत को तीसर विकेटकीपर के तौर पर टीम में मौका मिल सकता है।

टीम के ऐलान से पहले दो नामों पर सबसे बड़ा सवाल खड़ा है कि क्या उन्हें टीम में जगह मिलेगी। पहला पृथ्वी शॉ और दूसरा हार्दिक पांड्या। दरअसल जिस तरह से आईपीएल में शॉ ने लगातार अच्छी पारी खेली है उसके बाद चयनकर्ता जरूर उनके नाम पर विचार करेंगे। लेकिन जिस तरह से रोहित शर्मा, शुबमन गिल, केएल राहुल मयंक अग्रवाल टीम में अपनी जगह बना चुके हैं ऐसे में शॉ का टीम में शामिल होना मुश्किल लगता है। हालांकि शुबमन गिल आईपीएल में कुछ खास नहीं कर सके हैं, ऐसे में संभव है कि उनकी जगह शॉ को मौका मिल सकता है।

Story first published: Friday, May 7, 2021, 6:56 [IST]
Other articles published on May 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+