Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvSL: श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान, विराट बाहर, रोहित शर्मा होंगे कप्तान

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेले दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक मारने से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस साल अब कोई मैच नहीं खेलेंगे। सोमवार को चयनसमिति ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम दिया हगा है। वहीं उपकप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। बता दें कि रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में आईपीएल में मुबंई इंडियंस को तीन बार खिताब जिता चुके हैं।

इसके अलावा हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हुई है। हालांकि एक बार फिर से आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। टीम में चौंकाने वाला चेहरा सिद्धार्थ कौल का है। कौल को बतौर गेंदबाज टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा रहाणे की भी वनडे टीम में वापसी हुई है।

बता दें कि कोहली ने नागपुर टेस्ट से पहले अत्यधिक क्रिकेट के लिए बीसीसीआई की खिंचाई की थी। कोहली की शिकायत का असर होता दिख रहा है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मुकाबलों से आराम दिया गया है। हालांकि खबरें ऐसी भी हैं कि कोहली को टी20 सीरीज से भी आराम दिया जा सकता है।

विराट कोहली आईपीएल के बाद से बिना ब्रेक लिए लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, ऐसे में उनके शरीर को साउथ अफ्रीका के दौरे से पहले आराम की जरूरत है, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ही बोर्ड ने कोहली को आराम देने का फैसला किया है।

इन खिलाड़ियों को मिला है मौकाः-

रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल।

Story first published: Monday, November 27, 2017, 16:52 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+