नई दिल्ली। भारतीय टीम को नया कोच जल्द ही मिलने वाला है। बीसीसीआई के एडवायजरी कमेटी के सदस्य सौरव गांगुली ने कहा कि टीम इंडिया को नया कोच मिलने में तकरीबन दो महीने का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि सही कोच की तलाश जारी है।
सौरव गांगुली के इस ऐलान के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर फुल टाइम कोच के बिना ही जाएगी। टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा 11 जुलाई से शुरु हो रहा है। गांगुली ने कहा कि टीम इंडिया के कोच का फैसले में दो महीने का समय लग सकता है। जिम्बाब्वे का दौरा बहुत जल्द होने वाला है ऐसे में निश्तित तौर पर नहीं कह सकता हूं कि इससे पहले टीम को नया कोच मिल पाएगा या नहीं।
आपको बता दें कि बीसीसीआई की एडवायजरी पैनल में सौरव गांगुली के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीवीसएस लक्ष्मण भी हैं। जिम्बाब्वे दौरे के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर जायेगी। जहां वह चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। वेस्टइंडीज दौरा जुलाई से अगस्त के बीच होगा।
डंकन फ्लेचर के टीम इंडिया के कोच से जाने के बाद टीम इंडिया रिव शास्त्री के निर्देश में खेल रही है। रवि शास्त्री का कार्यकाल टी-20 विश्वकप के बाद ही खत्म हो गया था, जिसके बाद नये कोच की तलाश शुरु हो गयी थी।
बीसीसीआई ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी है। कि वह अक्टूबर-नवंबर माह में न्यूजीलैंड के साथ डे-नाईट टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। गांगुली ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट सबसे बेहतर फॉर्मेट है। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में भी काफी बदलाव की जरूरत है।
टेस्ट क्रिकेट जरिए खिलाड़ियों का बेहतर टेस्ट होता है जिसमें उनकी काबिलियत सामने आती है। वहीं बीसीसीआई के नये अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को चुने जाने के सवाल पर गांगुली ने कहा कि हर जिम्मेदारी नयी चुनौती लेकर आती है। ठाकुर ऐसे समय में अध्यक्ष बने हैं जब लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने का उनपर दबाव रहेगा।