For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया को मिली नई जर्सी, 4डी क्विकनेस और जीरो डिस्ट्रैक्शन जैसे फीचर

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ शुरु होने वाली सीरीज से पहले मिली नई जर्सी, इसमें 4डी क्विकनेस व जीरो डिस्ट्रैक्शन जैसे फीचर हैं। 

By Ankur

नई दिल्ली। टीम इंडिया को वनडे व टी-20 का ना सिर्फ नया कप्तान मिला है बल्कि अब टीम इंडिया को नई जर्सी भी मिली है, इस जर्सी में 4डी क्विकनेस के साथ जीरो डिस्ट्रैक्शन जैसे फीचर है। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। टीम इंडिया अपना पहला मैच रविवार को नई जर्सी में खेलेगी। बीसीसीआई ने टीम इंडिया की नई जर्सी को जारी करते हुए कहा कि अब खेल बदल गया है तो इसकी जरूरते भी बदल रही हैं।



बीसीसीआई के अनुसार टीम इंडिया की नई जर्सी को नाईकी ने स्पॉसर किया है, इस किट को द मोस्ट इनोवेटिव टीम किट के तौर पर जारी किया गया है, इस जर्सी को तैयार करने से पहले खिलाड़ियों से उनकी राय भी ली गई है। बीसीसीआई ने अपे बयान मे लिखा है कि अब खेल बदल गया है और इसके साथ ही इसकी जरूरत भी। नाईकी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ मिलकर उनके सुझाव के आधार पर नई जर्सी बनाई है।

इसे भी पढ़ें- युवी की वापसी से खुश डैडी योगराज ने फिर उगला धोनी के खिलाफ जहर



नई जर्सी में जो खास बाते हैं वह यह कि इसमें 4डी क्विकनेस है, जोकि खिलाड़ियों को किसी भी दिशा में खिचाव में मदद करती है, इसके साथ ही खिलाड़ियों के तापमान को भी नियंत्रित करती है उन्हें ठंडा रखती है। नई जर्सी के बारे में बात करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में खेल काफी बदल गया है, ऐसे में खिलाड़ियों को आधुनिक खेल को समझते हुए नई जर्सी की जरूरत होती है और इसका टीम मैनेजमेंट व नाइकी हमेशा खयाल रखती है। 4डी क्विकनेस और जीरो डिस्ट्रैक्शन जैसे फीचर खिलाड़ियों की मैदान पर निश्चित मदद करेंगे।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हमसे हमेशा कहा जाता है कि खेल और जीवन को अलग-अलग तरह से लेना चाहिए, जोकि गलत है, मैदान में हमसे कहा जाता है कि रिस्क लीजिए लेकिन जिंदगी में रिस्क लेने से मना किया जाता है क्योंकि आपको सुरक्षित रहने की जरूरत है। यह एक बड़ी असमानता है जिसे बदलने की जरूरत है। क्रिकेट ने मुझे जिंदगी के बारे में सबकुछ सिखाया है जो कुछ भी मैं आजतक इसके बारे में जान पाया हूं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+