टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरे पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और टीम लगातार दो वनडे हार चुकी है। इसके पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम को दो वनडे में हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज में आस्ट्रेलिया पहले दो वनडे जीत चुकी है। प्रदर्शन के आधार पर कहा जा सकता है कि सीरीज खत्म होते होते कंगारू टीम रेटिंग में फिर से शीर्ष पर काबिज हो जाएगी।
टीम इंडिया के बल्लेबाज और गेंदबाज सभी न्यूजीलैंड में संघर्ष कर रहे हैं।