Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कंगारुओं के सामने टीम इंडिया ने खड़ा किया189 रन का लक्ष्य

एडीलेड। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने कंगारुओ के सामने जीत के लिए का लक्ष्य रखा है। विराट कोहली ने नाबाद 90 रन की पारी खेली, जबकि सुरेश रैना ने 34 गेंदों पर 41 रन बनाये। जानें टी 20 में डेब्यू करने वाले जांबाज हार्दिक पांड्या को

विराट की दिवानी महिला क्रिकेट टीम ने कोहली को किया पसीने-पसीने

तीसरे विकेट के लिए कोहली और रैना के बीच सौ रन से अधिक की साझेदारी हुई। कोहली ने सिर्फ 55 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 9 चौके लगाये।

वहीं रैना के आउट होने के बाद 19.2 ओवर पर क्रीज पर बैटिंग करने आये धोनी ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया, जबकि दूसरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा। धोनी ने सिर्फ 3 गेंद पर 11 रन बनाये।

टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सिर्फ 7 रन के स्कोर पर शेन वॉटसन की गेंद पर वेड को अपना कैच थमा बैठे। जबकि दो जीवनदान मिलने के बाद भी रोहित शर्मा सिर्फ 31 रन की ही पारी खेल सके।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे सफल गेंदबाद शेन वॉटसन रहे, उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। जबकि शॉन टेट ने 4 ओवर में 47 रन खर्च किये।

इससे पहले टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। टीम में सुरेश रैना और हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है। हालांकि हरभजन सिंह को इस मैच में मौका नहीं मिला है, ऐसे में उन्हें वापसी के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

टीम इंडिया
एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, जसप्रीत बुमरा, आशीष नेहरा

ऑस्ट्रेलिया
एरॉन फिंच, डेविड वार्नर, स्टीवेन स्मिथ, सी लिन, टीएम हेड, एस वाटसन, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, के रिचर्जसन, सी ब्वाय्स, शॉन टेट

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+