दुनिया की नंबर 1 टीम में सर्वाधिक स्कोर अश्विन का, टीम इंडिया 101 पर ऑलआउट

पुणे। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में टीम इंडिया श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गयी। महज 101 रन के स्कोर पर पूरी टीम इंडिया ढह गयी।

मैच में आर अश्विन ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 23 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। अश्विन ने 5 चौके लगाये और नाबाद पवेलियन लौटे।

पहले ही ओवर की पहली गेंद पर टीम इंडिया ने रोहित शर्मा का विकेट पर खो दिया। इसके बाद अजिंक्या रहाणे ने रोहित के पीछे ही चलते बने। रहाणे भी सिर्फ 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गये।

पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद सुरेश रैना और शिखर धवन ने पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि रैना को महज 3 रन व 18 रने के स्कोर पर दो बार जीवनदान मिला। लेकिन दूसरी बार जीवनदान मिलने के बाद अगली ही गेंद पर शनका ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 20 गेंदों का सामना करते हुए 20 रन बनाये।

रैना के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने आये कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को शनाका ने महज 2 रन के स्कोर पर विकेटकीपर के हाथों लपकवा दिया। एक ही ओवर में लगातार दो विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 9 ओवर के बाद 51/5 हो गया।

शिखर धवन भी रजिथा की गेंद पर 13 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 9 रन के स्कोर पर अपना कैच थमा बैठे। वहीं महज 32 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आये युवराज सिंह आते ही बेहतरीन छक्का लगाया। लेकिन महज 14 गेंद पर 16 रन की पारी खेल युवी ने अपना कैच चमीरा को थमा दिया।

टीम इंडिया केे आखिरी बल्लेबाज रवींद्र जडेजा महज 6 गेंद पर पवेलियन लौट गये, और इसके बाद भी विकेटों के गिरने का सिलसिला नहीं थमा। लंका की ओर से रजिथा और शनाका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किये।

टीम इंडिया- एमएस धोनी, शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा, आशीष नेहरा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे।
श्रीलंका- दिनेश चंडीमल, दनुष्का गुनातिलका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सीकुग्गे प्रसन्ना, मिलिंदा सिरिवर्दना, चमारा कपुगेदरा, तिसारा परेरा, दसुन शनाका, सचित्र सेनानायके, कसुन राजिथा और दशमंथा चमीरा।

Story first published: Tuesday, February 9, 2016, 20:59 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+