ब्रिस्बेन में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 309 रन का लक्ष्य
ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने कंगारुओं के सामने 309 रन का लक्ष्य रखा है। रोहित शर्मा के बेहतरीन शतक के बावजूद टीम इंडिया बडा स्कोर खड़ा करने में विफल रही और 308 रन ही बना सकी। एक बार फिर से ओपनिंग करने उतरे शिखर धवन सिर्फ 6 रन के स्कोर पर आउट हो गये। उन्हें जोल पेरिस ने वेड के हाथों में लपकवाकर पवेलियन भेजा। हालांकि दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने शानदार 59 रन बनाये और एक बार फिर से वह रन आउट हो गये।
टीम इंडिया से बाहर 5 खिलाड़ी जो कर रहे हैं बेहतरीन प्रदर्शन
रोहित शर्मा और आजिंक्या रहाणे ने तीसरे विकेट लिए बेहतरीन साझेदारी की। लेकिन रोहित शर्मा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये। रोहित शर्मा बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। जिस वक्त वह नॉनस्ट्राइकर एंड पर थे रहाणे के एक शाट पर गेंदबाज का हाथ गेंद पर लगने के बाद गेंद विकेट से टकरा गयी और रोहित अपना विकेट गंवा बैठे।
रोहित शर्मा और रहाणे के आउट होने के बाद टीम इंडिया की ओर से कोई भी बल्लेबाज स्लॉग ओवर में बेहतर नहीं खे सका जिसके चलते टीम 308 रन ही बना सकी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए फॉकनर ने दस ओवर में 64 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। जबकि बोलैंड, हैस्टिंग औऱ जोएल पेरिस ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
टीम इंडिया
शिखर धवन, रोहित शर्मा विराट कोहली, अजिंक्या रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, इशांत शर्मा, बरिंदर सरन
ऑस्ट्रेलिया
एरॉन फिंच, शॉन मार्श, स्टीवन स्मिथ, जोर्ज बेली, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, जोन हैस्टिंग, केन रिचर्डसन, स्कॉट बोलैंड, जोल पेरिस
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
