For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ODI Ranking : मैच से पहले इंग्लैंड को भारत ने दिया तगड़ा झटका

नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के विश्व आईसीसी विश्व कप में 30 जून को आमसा-सामना होना है, लेकिन इसके पहले 'विराट सेना' ने अंग्रेजों को तगड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में भारत ने इंग्लैंड को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारत अब 123 रेटिंग के साथ वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर चुका है। यह उन्होंने इंग्लैंड को पछाड़ते हुए हासिल किया।

इंग्लैंड को हार से हुआ नुकसान

इंग्लैंड को हार से हुआ नुकसान

आईसीसी विश्व कप में 25 जून को इंग्लैंड को आस्ट्रेलिया के खिलाफ 64 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ इंग्लैंड को रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा। इंग्लैंड को एक अंक का नुकसान हुआ और वह 122 रेटिंग के साथ भारत के बाद दूसरे स्थान पर आ चुका है। वहीं भारत को लगातार अच्छे प्रदर्शन का फायदा पहुंचा है। भारत अभी तक खेले 5 मैचों में एक भी नहीं हारा। इससे पहले भारत टेस्ट में भी नंबर वन की कुर्सी संभाला हुआ था। लेकिन अब वनडे में भी उनका दबदबा कायम हो चुका है।

दक्षिण अफ्रीका खिसका

दक्षिण अफ्रीका खिसका

यह दिलचस्प है कि भारत ने जारी आईसीसी विश्व कप के दाैरान नंबर-वन की कुर्सी पर कब्जा किया। 2015 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 2 अंको का फायदा हुआ है। वह 116 रेटिंग के साथ रैंकिंग में अपना तीसरा स्थान बनाए रखे हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका 109 रेटिंग के साथ चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गया। प्रोटियाज ने इस विश्व कप में खराब शुरूआत की। वह 7 मैचों में 5 हार गई, जिस कारण उन्हें नुकसान झेलना पडा।

लॉर्ड्स की बालकनी में झुककर किससे बात कर रहे हैं सरफराज, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

आस्ट्रेलिया को पहुंचा फायदा

आस्ट्रेलिया को पहुंचा फायदा

पहली टीम के रूप में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली ऑस्ट्रेलिया 112 रेटिंग के साथ नंबर 4 पर पहुंच गई। पहले उनकी 109 रेटिंग थी, लेकिन छह में से सात जीत ने उनका बहुत बड़ा उपकार किया। पाकिस्तान पहले की तरह नंबर 6 पर रहा, हालांकि उनकी रेटिंग 93 से 94 हो गई। विश्व कप में अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने 92 रेटिंग के साथ खुद को आठवें से सातवें स्थान तक खींच लिया है।

Story first published: Thursday, June 27, 2019, 14:48 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+