
मोबाइल पर मिली इस्तीफे की खबर
लेकिन उन्हें क्या पता था कि अब कुंबले उनके कोच ही नहीं रहेंगे, कुंबले के फैसले से बेखबर टीम इंडिया के प्लेयर्स उस समय सन्न रह गए जिस वक्त उनका प्लेन सेंट लूसिया में लैंड किया और उन्होंने अपना मोबाइल ऑन किया और उन्हें अपने हेड कोच के इस्तीफे की खबर मिली।

सभी खिलाड़ी ये ही सोच रहे थे ...
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक सभी खिलाड़ी ये ही सोच रहे थे कि कुंबले लंदन में 22 और 23 जून की आईसीसी मीटिंग अटेंड करने के बाद टीम से जुड़ेंगे।
|
कुंबले का त्याग पत्र चौंकाने वाला
कुंबले का त्याग पत्र जितना चौंकाने वाला था टीम के लिए, उससे कहीं ज्यादा कुंबले का वो बयान उनके लिए हैरानी भरा था जिसमें कुंबले ने कहा था कि कप्तान कोहली को उनके काम करने के तरीके पर एतराज था।

कप्तान विराट कोहली
गौरतलब है कि कुंबले के इस्तीफे के पीछे कप्तान विराट कोहली से उनकी अनबन बताई जा रही है, जो कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के हार के बाद एकदम से बढ़ गई थी, कुंबले के सख्त रवैये से टीम के कई सदस्य काफी परेशान थे और इसी कारण उन्होंने इस बात की शिकायत कोहली से की, जिस पर कोहली ने बीसीसीआई से कुंबले के रवैये के बारे में बताया था।

तो वो खुद कप्तानी छोड़ देंगे...
ये भी बात सामने आई है कि बीसीसीआई से कप्तान कोहली ने कहा था कि अगर कुंबले नहीं जाएंगे तो वो खुद कप्तानी छोड़ देंगे। मालूम हो कि कुंबले का एक साल का करार चैंपियंस ट्रॉफी के बाद समाप्त हो रहा था लेकिन बीसीसीआई ने इसे विंडीज दौरे तक बढ़ा दिया था लेकिन कुंबले टीम के साथ वेस्टइंडीज नहीं गए और उसके बाद उन्होंने मंगलवार शाम को पद से त्यागपत्र दे दिया।


Click it and Unblock the Notifications