oi-Ankur
मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पांचवे और आखिरी वनडे मैच में वनडे सीरीज का फैसला होगा। पांच मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमें 2-2 मैच जीतकर बराबरी पर हैं।
लेकिन आंकड़ों के लिहाज से देखे तो वानखेड़े में अफ्रीकी टीम ने अभी तक खेले तीनों मुकाबले जीते हैं। 1996 में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को दो बार जबकि 2005 में एक बार हराया था।
पांचवे वनडे में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है ऐसे में टीम इंडिया के लिए टॉस जीतना काफी अहम है। हालांकि चौथे मैच में विराट कोहली के फॉर्म में लौटने से टीम को थोड़ी राहत जरूर है लेकिन घायल अश्विन अभी भी टीम के लिए मुश्किल बन सकती है।
वहीं अफ्रीकी गेंदबाज रबाड़ा अभी भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बने हुए हैं। स्लॉग ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करके रबाड़ा पहले भी टीम के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर चुके हैं।
पांचवा और आखिरी वनडे कल यानि रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर एक बजकर तीस मिनट पर शुरु होगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, सुरेश रैना, अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, मोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, एस अरविंद, स्टुअर्ट बिन्नी, अंबाती रायुडु और गुरकीरत मान में से.
दक्षिण अफ्रीका
एबी डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डिकाक, फाफ डु प्लेसिस, डीन एल्गर, डेविड मिलर, फरहान बेहरदीन, क्रिस मौरिस, खाया जोंडो, आरोन फांगिसो, इमरान ताहिर, डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल, काइल एबोट और कैगिसो रबादा
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Saturday, October 24, 2015, 13:32 [IST]
Other articles published on
Oct 24, 2015