नई दिल्ली। किसी को हो ना हो लेकिन टीम इंडिया के गुरू गैरी यानी कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को पूरा यकीन है कि टीम इंडिया विश्वकप 2015 में अपना पुराना कमाल दोहरायेगी इसलिए ही उन्होंने कहा कि धोनी ब्रिगेड विश्वकप जीतने वालों में प्रबल दावेदार है। जाहिर है कि गैरी कस्टर्न की यह बातें टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाने के लिए काफी हैं।
मीडिया से बात करते हुए गैरी ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत विश्वकप जीत सकता है, भारत को पता है कि किस तरह से नॉकआउट मैचों में खेलते हैं। भारत ने 2011 में ऐसा कर दिखाया है और इस बार उसके पास फिर से करने का मौका है और जो लोग टीम इंडिया को हल्के में लेंगे उन्हें बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अब
आपको बता दें कि गुरू गैरी यानी कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन की देखरेख में भारत साल 2011 में विश्वविजेता बना था। भारत ने पूरे 28 साल के बाद विश्व कप खिताब पर कब्जा किया था। विश्वकप के तुरंत बाद ही गैरी कस्टर्न ने विदाई ले ली थी क्योंकि उनके कोच वाला करार पूरा हो गया था। देखते हैं कि गुरू गैरी का भरोसा कितना सही साबित होता है फिलहाल तो टीम इंडिया का आगाज काफी बढ़िया किया है।