For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो ये होगी कोच रवि शास्त्री की सालाना कमाई?

भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में पूर्व टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री को चुन लिया गया है।

नई दिल्ली। भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में पूर्व टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री को चुन लिया गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कोच की सैलरी क्या होगी? क्योंकि सैलरी को लेकर

पूर्व कोच अनिल कुंबले का विवाद भी सामने आया था। हालांकि अब सूत्रों की अगर मानें तो शास्त्री बतौर कोच 7 करोड़ से 7.5 करोड़ रुपये सालाना कमाएंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 'बीसीसीआई शास्त्री को 7 करोड़ रुपये का प्रस्ताव देगा। शास्त्री से पूर्व टीम इंडिया के कोच रहे अनिल कुंबले ने मई में दी अपनी प्रेजेंटेशन के

दौरान अपने वेतन के रूप में इतनी ही रकम के लिए कहा था।'

आपको बता दें कि शास्त्री इससे पहले भी बीसीसीआई से यही सैलरी ले चुके हैं। दरअसल जब शास्त्री टीम इंडिया के डायरेक्टर थे, तब भी उन्हें 7 से 7.5 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया

जाता था। हालांकि तब इसमें शास्त्री की वह मुआवजा रकम भी शामिल थी, जो उन्हें उनके मीडिया कमिटमेंट्स से हटने के बदले मिलती थी।

खबर के मुताबिक बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शास्त्री के साथ काम करने वाले सपोर्ट स्टाफ यानी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच को 2 करोड़ रुपये सालाना से ज्यादा नहीं

मिलेंगे।

हालांकि अगर बैटिंग कोच के रूप में संजय बांगड़ टीम के साथ बने रहते हैं, तो यह उनकी आय में अच्छा हाइक होगा। वहीं भरत अरुण भी करीब 2 करोड़ के पैकेज पर बोलिंग कोच के रूप

में टीम इंडिया से जुड़ेंगे। वह बोलिंग कोच के रूप में शास्त्री की पहली पसंद हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+