एंटीगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गयी है। पहले दो दिन तक भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया तो तीसरे दिन गेंदबाजों ने अपना दम दिखाया।भारत के पहली पारी में 566 रन के विशाल स्कोर के सामने वेस्टइंडीज की टीम ने घुटने टेक दिये। वेस्टइंडीज की पहली पारी महज 243 रनों पर ढेर हो गयी। वहीं दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने सिर्फ 21 रन के स्कोर पर एक विकेट गंवा दिया। विराट के दोहरे शतक पर वीरू का कबाली Tweet
टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाजों ने अपना दम दिखाया और उमेश यादव व इशांत शर्मा ने 4-4 विकेट हासिल किये। वहीं अमित मिश्रा ने 43 रन देकर दो विकेट हासिल किये।
वेस्टइंडीज की ओर से ब्रेथवेट ने 74 रन बनाये जबकि शेन डोरिच ने 57 रन बनाये। जबकि चार खिलाड़ी दहाई का भी अंक नहीं हासिल कर सके। वेस्टइंडीज को अभी भी हार से बचने के लिए 302 रन बनाने हैं। जबकि भारतीय टीम को जीत के लिए 9 विकेट हासिल करने हैं।
इससे पहले भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 566 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान विराट कोहली ने 200 रन बनाये और अश्विन ने 113 रन बनाये। अमित मिश्रा ने 53 जबकि शिखर धवन ने 84 रन बनाये। भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 566 रन के स्कोर पर समाप्त घोषित की थी. इसमें कप्तान विराट कोहली ने शानदार दोहरा शतक और आर अश्विन ने शतक बनाया था.