Pics- टीम इंडिया पहुंची लखनऊ एयपोर्ट, कानपुर पहुंचने पर हुआ जबरदस्त स्वागत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में शुक्रवार की शाम टीम इंडिया के सितारे पहुंचे तो उनके स्वागत को सैकड़ों लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। अपने चहेते खिलाड़ियों का लखनऊ में लोगों जबरदस्त स्वागत किया। रविवार को कानपुर में होने वाले पहले वनडे के लिए टीम इंडिया शुक्रवार की शाम अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां टीम को जबरदस्त सुरक्षा के बीच होटल के लिए रवाना किया गया।
प्रशंसकों ने ना सिर्फ भारतीय बल्कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का भी जबरदस्त स्वागत किया। लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद टीम के खिलाड़ी कानपुर के लिए रवाना हो गये। कानपुर के लैंडमार्क होटल में जब खिलाड़ी पहुंचे तो उनका लोगों ने जबरदस्त स्वागत किया। टीम इंडिया आज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रैक्टिस करेगी। टी-20 सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम पर वनडे में वापसी करने का भारी दबाव है।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का लोगों ने काफी उत्साह के साथ स्वागत किया।

अश्विन ने बिखेरी मुस्कान
अश्विन ने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और प्रशंसकों को देखकर अपनी मुस्कान दी।

कोहली के लिए लड़कियों में खास दीवानगी
टेस्ट कैप्टन कोहली को देखते ही लड़कियों ने जमकर कोहली-कोहली चिल्लान शुरु कर दिया।

भारी संख्या में जुटे प्रशंसक
टीम इंडिया को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

अफीकी खिलाड़ियों को भी मिला जबरदस्त समर्थन
प्रशंसकों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों का भी जबरदस्त स्वागत किया।

रोहित शर्मा सहित सभी खिलाड़ियों को देख लोगों के चेहरे खिले
अपने चहेते खिलाड़ियों को देख प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

रवि शास्त्री भी दिखे टीम इंडिया के साथ
टीम के साथ डायरेक्टर रवि शास्त्री भी मौजूद थे।

11 अक्टूबर को होगा पहला वनडे
पहला वनडे कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

लखनऊ से सीधा कानपुर के लिए रवाना हुई टीम इंडिया
लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचते ही टीम इंडिया के खिलाड़ी बसों से कानपुर के लिए रवाना हो गये।

कानपुर के लैंडमार्क होटल पहुंचे खिलाड़ी
कानपुर के लैड़मार्क स्टेडियम में खिलाड़ी का हुआ स्वागत।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications