For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका के खिलाफ पहले विजय रथ जारी रखने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

पुणे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जबरदस्त प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया बुलंद हौसलों के साथ श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में धूल चटाने के इरादे से पुणे के मैदान पर उतरेगी।



इस श्रंखला के लिए उपकप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। आगामी विश्वकप को देखते हुए विराट कोहली को इस श्रंखला से आराम दिया गया है।

वहीं तिलकरत्ने दिलशान के जख्मी होने के चलते उनकी गैरमौजूदगी में ही श्रीलंका की टीम मैदान में उतरेगी। घरेलू पिच के टीम इंडिया के लिए मददगार होने के चलते टीम इंडिया को इस सीरीज में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

सीरीज में युवराज सिंह, सुरेश रैना को भी मौका दिया गया है, ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों के पास टी-20 विश्वकप के लिए फार्म में आने का सुनहरा मौका है।

श्रीलंका की टीम को न्यूजीलैड में टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में लंकाई शेर इस सीरीज में वापसी की पूरी कोशिश करेंगे।

टीम इंडिया
रोहित शर्मा, शिखर धवनस अजिंक्या रहाणे, मनीष पांडे, सुरेश रैना. युवराज सिंह. एमएस धोनी., हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमरा, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, पवन नेगी।

श्रीलंका
दिनेश चांडीमल, तिलकरत्ने दिलशान, शिकूजी प्रसन्न, मिलिंदा श्रीवर्दना, धनुष्का गुंथिलका, थिसारा परेरा, दसुन शंका, असेला गुनरत्ने, चमारा कपुदगेरा, दुश्मंथा चामीरा, दिलहारा फर्नांडो, कसुन रजिथा, बिनुरा फर्नांडो, सचित्र सेनानायके, जेफरी वांदेरसे, निरोसन दिवेला

समय- शाम 7.30 बजे।
जगह- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम , पुणे
टीवी- स्टार स्पोर्ट 1, 3 एचडीआई1 व एचडीआई3

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+