बांग्लादेश से हार का बदला लेने के लिए मैदान आज मैदान में उतरेगी टीम इंडिया
मीरपुर। टीम इंडिया आज दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश से पहली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगा। साथ ही श्रंखला में बराबरी करने की भी पूरी कोशिश करेगा। भारत बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे आज शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 2.30 बजे शुरु होगा।
वहीं पहली वनडे मैच में जबरदस्त गेंदबाजी करने वाले मुस्ताफिजुर रहमान से निपटना भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी। गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक 30 वनडे खेले गये हैं जिनमें से बांग्लादेश ने चार मैच जीते हैं।
एक तरफ जहां भारतीय टीम पर श्रंखला बचाने की चुनौती है तो वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश आज का मैच जीतकर चैंपियंस ट्राफी 2017 के लिए क्वालीफाई करने की पूरी कोशिश करेगा साथ ही सीरीज पर भी जीत हासिल करना भी बांग्लादेश के निशाने पर होगा।
गौरतलब है कि पहले मैच में जीत हासिल कर बांग्लादेश की टीम वनडे रैंकिंग मे सातवे स्थान पर पहुंच गयी है। ऐसे में चैंपियंस ट्राफी में अपनी जगह बनाने के लिए बांग्लादेश को शीर्ष आठ में 30 सितंबर तक बने रहने की जरूरत है और इसके लिए उसे सिर्फ दो जीत और हासिल करना है।
दोनों संभावित टीमें इस प्रकार हैं
बांग्लादेश टीम : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (उपकप्तान), सब्बीर रहमान, नासिर हुसैन, अराफात सनी, तस्किन अहमद, रुबेल हुसैन, रोनी तालुकदार, मुस्ताफिजुर रहमान, लिटन दास।
भारतीय टीम : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी, स्टुअर्ट बिन्नी, अक्षर पटेल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
