Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहली टी-20 आज, नेहरा, युवी और भज्जी के सामने कंगारूओं की चुनौती

एडीलेड। पांच वनडे सीरीज 4-1 हारने के बाद टीम इंडिया कल यानि 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में लोहा लेने उतरेगी। ऐसे में आखिरी वनडे में मिली जीत के बाद टीम इंडिया इस सिलसिले को जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

टी-20 टीम में कई पुराने दिग्गजों को टीम में जगह दी गयी है। हरभजन सिंह, युवराज सिंह और आशीष नेहरा जैसे खिलाड़ी इस श्रंखला में वापसी कर रहे हैं।

इस सीरीज को टी20 विश्वकप से पहले टीम इंडिया की बड़ी अग्निपरीक्षा के तौर पर भी देखा रहा है। टीम में सुरेश रैना की भी वापसी हुई है। इसके साथ ही हार्दिक पटेल भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

तीनों मैच का समय

पहला मैच- 26 जनवरी, एडीलेड दोपहर 2 बजे भारतीय समयानुसार
दूसरा मैच- 29 जनवरी, मेलबर्न में दोपहर 2 बजे
तीसरा मैच- 31 जनवरी, सिडनी, दोपहर 2 बजे

टीम इंडिया- महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्या रहाणे, युवराज सिंह, गुरकीरत मान, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या, रिशी धवन, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमरा

ऑस्ट्रेलिया- एरॉन फिंच, स्कॉट बोलैंड, कैमरन बायस, जेम्स फॉकनर, जॉन हेस्टिंग्स, ट्रैविस हेड, नाथन लायन, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, शॉन टेट, एंड्रयू टे, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, शेन वाटसन,

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+