मीरपुर। बांग्लादेश दौरे पर बारिश के चलते एकमात्र टेस्ट ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को काफी निराश किया है। लेकिन प्रशंसको के लिए आज से शुरु हो रहे एकदिवसीय मैच बड़ा रोमांच लेकर आ सकती है। धोनी की सेना एक बार फिर से विश्वकप के बाद एकदिवसीय मैचों में अपना दमखम दिखाने के लिए आज दोपहर 2.30 बजे मीरपुर के मैदान में उतरेगी।
हालांकि बांग्लादेश की टीम को कमजोर आंका जा रहा है लेकिन इनसब के बीच यह नहीं भूलना चाहिए कि हाल ही में बांग्लादेश टीम ने पाकिस्तान को चौंकाया था और कोई भी उलटफेर करने में बांग्लादेश की टीम पूरी तरह से सक्षम है।
वहीं महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ जुड़ गये हैं और बतौर कोच रवि शास्त्री भी टीम को नया रंग देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच 3 एकदिवसीय मैचों की श्रंखला खेली जानी है। ऐसे में अगर टीम इंडिया तीनों ही मैच जीत भी लेती है तो आईसीसी की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर ही रहेगी।
वहीं अगर बांग्लादेश की टीम सीरीज को जीतने में सफल होती है तो उसके लिए चैंपिंयस लीग में क्वालिफाई करने का मौका मिल जाएगा। माना जा रहा है कि शिखर धवन और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे जबकि अजिंक्य रहाणे फर्स्ट डाउन बैटिंग करने उतरेंगे। वहीं ऑलराउंडर के लिए रविंद्र जडेजा को टीम में जगह मिल सकती है। इसके साथ ही उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, अश्विन और मोहित शर्मा को टीम की गेंदबाजी संभालने का मौका दिया जाएगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी और धवल कुलकर्णी।
बांग्लादेश
मशरफ मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मोमीनुल हक, मुशफिकुर रहीम, साकिब अल हसन, शब्बीस रहमान, नासिर हुसैन, अराफात सनी, तास्किन अहमद, रूबेल हसन, रोनी तालुकदार, मुस्तफिजुर रहमान और लिट्टन दास।