भारत-बांग्लादेश की टक्कर आज, मिल सकता है रहाणे-भज्जी को मौका
बेंगलुरू। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से आज बेंगलुरू के मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया के लिए यह मैच भी करो या मरो का है। विश्वकप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारत के लिए बाकी के तीनों मैच जीतना काफी अहम हो गया है।
Video- बीसीसीआई की वीरेंद्र सहवाग से अपील, क्या मानेंगे नेहरा?
इस क्रम में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पास मौका है कि ना सिर्फ इस मैच में जीत दर्ज की जाए बल्कि रन रेट को भी सुधारा जाए। वहीं बांग्लादेश के लिए भी यह मुकाबला काफी बड़ा है। अगर बांग्लादेश की टीम भारत को हराने में सफल रहती है तो सेमीफाइनल में जाने की उसकी उम्मीद जिंदा रहेगी।
एक तरफ जहां टीम इंडिया विराट कोहली पर निर्भर नजर आ रही है तो दूसरी तरफ टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा और सुरेश रैना का फॉर्म में नहीं होना टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में टीम देखने वाली बात यह होगी कि शिखर धवन, रोहित शर्मा और सुरेश रैना की जगह कप्तान धोनी अजिंक्या रहाणे को टीम में मौका देते हैं या नहीं।
Video- देखिये कैसे दिन बिता रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी
इसके साथ ही टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी हरभजन सिंह के एकादश में शामिल होने पर लोगों की नजर रहेगी। उधर बांग्लादेश की टीम को बड़ा झटका उस वक्त लगा है जब उनके दो खिलाड़ी तस्कीन अहमद और अराफात सनी को टीम गलत गेंदबाजी एक्शन की वजह से टीम से बाहर कर दिया गया है। बहरहाल टीम इंडिया इस मैच में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और कोशिश करेगी कि बांग्लादेश को भारी अंतर से हराये। मैच का प्रसारण शाम को 7.30 बजे स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।
टीम इंडिया
महेंद्र सिंह धोनी, आर अश्विन, जसप्रीत बुमरा, शिखर धवन, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी, पवन नेगी, आशीष नेहरा, हार्दिक पांड्या, अजिक्या रहाणे, सुरेश रैना, युवराज सिंह
बांग्लादेश
मशरफे मुर्तजा, शकीबअल हसन, अबु हैदर, अल अमीन हुसैन, महमदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम, मुश्तफिजुर रहमान, नासिर हुसैन, नुरुल हसन, शब्बीर रहमान, सौम्य सरकार, तमीम इकबाल, सकलैन मुश्ताक, सौगत होम
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
