For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC Final की तैयारी शुरू, आज इंट्रा स्क्वायड मुकाबला खेलेगी टीम इंडिया

साउथैम्पटन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच शुरू होगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण इसलिए भी बताया जा रहा है क्योंकि उसको प्रैक्टिस करने के ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं। भारतीय टीम आईपीएल निलंबित होने के बाद से क्वारंटाइन कर रही है जिसके चलते उसको अभ्यास मैच खेलने के पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। टीम इंडिया इस समय साउथहैंपटन में नरम क्वारेंटीन पीरियड से गुजर रही है जहां पर उनको अभी तक तीन-चार खिलाड़ियों के ग्रुप बनाकर प्रैक्टिस करने की छूट थी। अब भारतीय टीम इंट्रा स्क्वायड मुकाबला खेलेगी।

जब एक ही टीम अपने खिलाड़ियों को दो अलग-अलग टीमों में विभाजित कर देती है और उनके खिलाफ खेलने उतरती है तो उसको इंटरा स्क्वायड मुकाबला कहा जाता है यानी की टीमों के अंदर ही होने वाले मुकाबले। यह मैच उस तरह की प्रैक्टिस तो उपलब्ध नहीं करवा सकते जैसे कि न्यूजीलैंड की या फिर इंग्लैंड की कोई स्थानीय मजबूत टीम भारतीयों के साथ खेल कर उनको उपलब्ध कराती लेकिन यह खिलाड़ियों की फिटनेस के लिए और तरोताजा होने के लिए बेहतर रहेगा।

बीसीसीआई ने हाल ही में भारतीय खिलाड़ियों के अभ्यास की वीडियो जारी की थी जिसमें सभी खिलाड़ी मुस्तैद दिख रहे थे। जानकारी के अनुसार भारतीय टीम आज इंटरास्क्वायड मुकाबला खेलने जा रही है लेकिन इसकी स्ट्रीमिंग या फिर सीधा प्रसारण किसी टीवी चैनल पर आपको देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि यह गैर आधिकारिक मैच होते हैं और केवल टीम के अंदर ही सीमित रहते हैं। हमने आईपीएल शुरू होने से पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों के इंट्रा स्क्वायड मुकाबले की झलक उनके ट्विटर अकाउंट पर पाई थी।

जहां तक 18 जून से होने वाले मुकाबले की बात है तो भारतीय टीम इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज के बीच में झूलती दिखाई दे रही है। कई क्रिकेट दिग्गजों की राय है कि युवा जोश से भरे सिराज को ईशांत शर्मा पर तरजीह देनी चाहिए तो वहीं कुछ लोग ईशांत शर्मा के अनुभव की बात करते हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में बुमराह और मोहम्मद शमी का उतरना तय है। देखने वाली बात यह भी होगी कि क्या भारत रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी को एक साथ उतारता है या किसी एक स्पिनर को ही उतारता है। जडेजा की बल्लेबाजी को देखते हुए लगता है कि दोनों स्पिनर एक साथ उतर सकते हैं।

दूसरी और न्यूजीलैंड की टीम लगातार टेस्ट मैच इंग्लैंड में खेल रही है और दूसरे टेस्ट मुकाबले की शुरुआत भी 10 जून से हो चुकी है जहां पर कीवी गेंदबाजों ने इंग्लैंड को पहले दिन फिर से बैकफुट पर डाल दिया और 258 रन के स्कोर पर उनके 7 विकेट आउट कर दिए। इस मैच में बोल्ट ने वापसी की है और टिम साउदी को आराम दिया गया है ताकि भारत के खिलाफ बड़े मैच में साउदी और बोल्ट मिलकर भारत पर धावा बोल सकें।

Story first published: Friday, June 11, 2021, 10:45 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+