Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आज जीती टीम इंडिया तो रचेगा इतिहास, बनेंगे कई रिकॉर्ड्स

नयी दिल्ली। भारत- इंग्लैण्ड के बीच आज का मुकाबला कई माइनों में अहम है। आज के मैच में भारत की जात के साथ ही कई रिकॉर्ड बन जाएंगे। नया इतिहास रच जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो वनडे मैच जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ऎतिहासिक मुकाम के करीब पहुंच गई है। पांच वनडे मैच की श्रंखला जीतने के लिए भारत को केवल एक मैच जीतना होगा। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया कई पुराने रिकॉर्ड्स को जमींदोज कर सकती है।

धोनी बन जाएंगे नबंर वन कप्तान

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जीतते ही टीम इंडिया 24 साल बाद इंग्लैण्ड में द्विपक्षीय वनडे श्रंखला अपने नाम कर लेगी। इस जीत के साथ ही कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी वनडे में भारत के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। अभी वे अजहरूद्दीन के बराबर है। दोनों ने 90-90 वनडे मुकाबले जीते हैं। हालांकि धोनी ने यह उपलब्घि 161 वनडे मे ही हासिल कर ली जबकि अजहर को यहां तक पहुंचने में 174 मैच लगे थे।

एजबेस्टन का मैदान देता है टीम इंडिया का साथ

एजबेस्टन मैदान के आंकड़ें भी टीम इंडिया के साथ है। भारत ने यहां पर सात मैच खेले जिनमें से उसने चार जीते हैं। इंग्लैण्ड में भारत लगातार सात मैच जीत चुका है। श्रंखला के बाकी बचे दो मैच जीतने पर टीम इंडिया लगातर सर्वाधिक वनडे मैच जीतने के अपने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+