नयी दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में टीम इंडिया की शुरुआत हार के सात हुई हैं। भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में खेला गया मैच 47 रनों से हार गया। टीम इंडिया भले ही हार गई हो, लेकिन उप कप्तान विराट कोहली के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। जब ढोल की थाप पर थिरकने लगे विराट कोहली, देखें वीडियो..
विराट कोहली ने एक नया रिकॉर्ड और अपने नाम दर्ज कर लिया है। कोहली ने इस मैच में 23 रन बनाए। इन 23 रनों के साथ ही कोहली ने अंतराष्ट्रीय टी-20 मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की श्रेणी में अपनी जगह बना ली है। कोहली पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक और श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर आगे निकल गए हैं। विराट कोहली ने लड़कियों को क्यों कहा SORRY?
पाकिस्तान के शोएब मलिक ने टी20 मैचों में 25.40 की औसत से 74 मैचों में 1372 रन बनाएं हैं जबकि श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 31.40 की औसत से 56 मैचों में 1382 रन बनाएं है, जबकि विराट कोहली ने 39 मैचों में 52.61 की औसत से 1391 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बाना लिया है।