For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद हर खिलाड़ी को हुआ 50-50 लाख का नुकसान

मुंबई। पांचवे वनडे में बुरी तरह से हारने के बाद टीम इंडिया को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस हार के चलते टीम इंडिया के हर खिलाड़ी को 50 लाख रुपए का नुकसान भी उठाना पड़ा है।



दरअसल जिस वक्त दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 438 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य टीम इंडिया के सामने खड़ा किया और टीम इंडिया के खिलाड़ी एक-एक करके आउट हो रहे थे उस वक्त ड्रामा किंग कमाल आर खान ने ट्वीट करके कहा कि अगर टीम इंडिया यह मैच जीतती है तो वह हर खिलाड़ी को 50-50 लाख रुपए देंगे।

हमेशा विवादों में रहने वाले केआरके ने अपने ट्वीट के जरिए टीम इंडिया पर तंज कसते हुए कहा था कि अब टीम को हारने से कोई भी नहीं बचा सकता है।

गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-3 से हारकर एक ऐसा इतिहास बनाया है जिसके लिए कप्तान धोनी सहित पूरी टीम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

पहली बार दक्षिण अफ्रीका ने भारत में भारत को वनडे सीरीज में मात दी है। इससे पहले खेली गयी चार सीरीज में से अफ्रीका की टीम ने एक भी मैच नहीं जीता था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+