ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में भी टीम इंडिया ने वही सारी गलतियां दोहरायी जो उन्होंने पर्थ के मैदान पर दोहरायी थी। जिसके चलते लगातार दूसरा वनडे मैच भी टीम इंडिया 7 विकेट से हार गयी है। ऑस्ट्रेलिया ने 309 रन का लक्ष्य 49वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से फिंच और मार्श ने बेहतरीन प्ररदर्शन करते हुए बेहतरीन शुरुआत दी। मार्श और फिंच ने दोनों ने 71-71 रन की पारी खेली।
मार्श के बाद कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी 46 रन की पारी खेली जबकि जार्ज बेली ने 76 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं टीम इंडिया के लिए बेहतरीन पारी खेलने वाले रोहित शर्मा का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टीम इंडिया की ओर से इशांत, उमेश और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट हासिल हुए। जबकि पहले मैच के हीरो बरिंदर सरन इस मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।
हार के बाद कप्तान धोनी ने कहा कि हमने अच्छा खेल खेला लेकिन हमने स्कोर अच्छा नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमें 330 रन से अधिक बनाने थे जोकि हम नहीं कर पाये। वहीं मैन ऑफ द मैच चुने जाने पर रोहित शर्मा ने कहा कि मेरे शतक का कोई मतलब नहीं है अगर मेरी टीम हारती है। इस हार के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे हो गयी है। ऐसे में 17 जनरवरी को मेलबर्न वनडे में भारत को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में जीतना होगा।
इसस पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 309 रन का लक्ष्य रखा था। एक बार फिर से ओपनिंग करने उतरे शिखर धवन सिर्फ 6 रन के स्कोर पर आउट हो गये। उन्हें जोल पेरिस ने वेड के हाथों में लपकवाकर पवेलियन भेजा। हालांकि दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने शानदार 59 रन बनाये और एक बार फिर से वह रन आउट हो गये।
रोहित शर्मा और आजिंक्या रहाणे ने तीसरे विकेट लिए बेहतरीन साझेदारी की। लेकिन रोहित शर्मा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये। रोहित शर्मा बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। जिस वक्त वह नॉनस्ट्राइकर एंड पर थे रहाणे के एक शाट पर गेंदबाज का हाथ गेंद पर लगने के बाद गेंद विकेट से टकरा गयी और रोहित अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित शर्मा और रहाणे के आउट होने के बाद टीम इंडिया की ओर से कोई भी बल्लेबाज स्लॉग ओवर में बेहतर नहीं खेल सके जिसके चलते टीम 308 रन ही बना सकी।