For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बने ये 8 शानदार रिकॉर्ड, क्या आप जानते हैं?

भारतीय क्रिकेट टीम उन तीन टीमों में शुमार हो गई है जिन्होंने टेस्ट खेलने वाले सभी टीमों के खिलाफ टेस्ट सीरीज का टाइटल अपने पास रखा है। पढ़िए, खास रिकॉर्ड...

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। धर्मशाला टेस्ट में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज जीत कर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने कई और रिकॉर्ड भी कायम किए हैं।

पढ़िए, मैच से जुड़े खास रिकॉर्ड...

टेस्ट खेलने वाली सभी टीमों के खिलाफ टाइटल अपने पास रखा

टेस्ट खेलने वाली सभी टीमों के खिलाफ टाइटल अपने पास रखा

1- भारतीय क्रिकेट टीम उन तीन टीमों में शुमार हो गई है जिन्होंने टेस्ट खेलने वाले सभी टीमों के खिलाफ टेस्ट सीरीज का टाइटल अपने पास रखा है। भारतीय टीम के साथ-साथ ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया ने 2004-05 में भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी और फिर ऑस्ट्रेलिया में 2006-07 में इस ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा था। दक्षिण अफ्रीका ने इस खिताब को तब हासिल किया जब उन्होंने 2012-13 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जीत दर्ज की।

2- ऐसा चौथी बार है जब भारतीय टीम ने सीरीज का पहला टेस्ट हारने के बाद सीरीज पर कब्जा किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए ऐसा दो बार हुआ। इसमें एक तो यही सीरीज है, दूसरा 2000-01 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान हुआ। इसके अलावा दो मौके 1972-73 में इंग्लैंड के खिलाफ और 2015 में श्रीलंका के खिलाफ देखने को मिला था। इस सीरीज में पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने 2-1 सीरीज पर कब्जा जमाया।

ऑस्ट्रेलिया की एशिया में लगातार चौथी सीरीज में हार

ऑस्ट्रेलिया की एशिया में लगातार चौथी सीरीज में हार

3- भारत ने स्वदेश में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए लगातार चौथी सीरीज में जीत दर्ज की है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में खेली गई लगातार 10 सीरीज में केवल एक में ही हार का सामना करना पड़ा।

4- ऑस्ट्रेलिया की एशिया में लगातार चौथी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 2012-13 में उन्हें भारत में सीरीज हारना पड़ा। 2014-15 में यूएई में उन्हें हार मिली और 2016 में श्रीलंका में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

रविंद्र जडेजा ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

रविंद्र जडेजा ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

5- 2016-17 के सीजन में भारतीय टीम की ये 10वीं जीत है। इसी के साथ भारतीय टीम एक सीजन में किसी टीम के खिलाफ जीतने में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 2005-06 12 में से 11 में जीत दर्ज की थी। 1999-2000 में टीम ने 10 में से 10 में जीत दर्ज की थी।

6- रविंद्र जडेजा ने तीन मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड एक सीजन में हासिल किए हैं। विराट कोहली ने भी इस प्रकार तीन अवॉर्ड हासिल किए हैं। बाकी किसी खिलाड़ी को एक से ज्यादा बार ये कामयाबी नहीं मिली। हालांकि जडेजा इकलौते ऐसे हैं जिन्हें बड़ी सीरीज न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये अवॉर्ड हासिल किए।

अजिंक्य रहाणे ने भी बनाया ये खास रिकॉर्ड

अजिंक्य रहाणे ने भी बनाया ये खास रिकॉर्ड

7- अजिंक्य रहाणे ने नाबाद 27 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.74 का रहा, जो किसी भी टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा है। चौथी पारी में उनका स्कोरिंग रेट भी भारतीय बल्लेबाजों में दूसरा सबसे ज्यादा रहा।

8- स्टीवन स्मिथ के शतक के बावजूद दो बार ऐसा हुआ है जब टीम को हार का सामना करना पड़ा। दोनों मौके पिछले टेस्ट सीरीज और इस सीरीज में देखने को मिला। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने शतक जमाया, बावजूद इसके उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने अब तक 20 शतक लगाए हैं जिनमें 13 मौके पर उनके शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली, वहीं 5 मौके ऐसे रहे जब ऑस्ट्रेलिया ने ड्रॉ खेला।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+