नयी दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा उलटफेर होने की संभावना जताई जा रही है। टीम के दो बड़े बल्लेबाजों को रीप्लेस किया जा सकता है। चोटिल युवराज सिंह की जगह मनीष पांडे लेंगे, जिसकी घोषणा बीसीसीआई ने कर दी है, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि टीम के ओपनर खिलाड़ी की छुट्टी की जा सकती है। Video: गेल ने खोला राज, कैसे टीम इंडिया के गेंदबाजों का करेंगे सामना?
एबीपी न्यूज के मुताबिक टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया गया है। चैनल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि वेस्टइंडीज के साथ सेमीफाइनल मुकाबले में टीम के प्लेइंग इलेवन को लेकर दो बड़े बदलाव संभव हैं। माना जा रहा है कि लगातार फ्लॉप चल रहे शिखर धवन की टीम से छुट्टी कर दी गई है। उनकी जजगह पर अजिंक्य रहाणे को टीम में जगह दी गई है। एक सैनिक का बेटा आज दिलाएगा टीम इंडिया को जीत
जानकारी के मुताबिक मुंबई के वानखेड़े में होने वाले इस बड़े मुकाबले में टीम इंडिया के लिए मुंबई के दो बल्लेबाज ओपन करेंगे। रोहित शर्मा के साथ अजिंक्य रहाणे पारी की शुरुआत करेंगे। आपको बता दें कि टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी प्रदर्शन नहीं करने वाले बल्लेबाजों को चेतावनी दी थी और कहा था कि वो अपना 100 प्रतिशत दें। रवि शास्त्री ने कहा कि रहाणे को मौका मिल सकता है क्योंकि वो टीम के साथ हैं। वहीं दूसरी ओर युवराज सिंह के चोटिल हो जाने के कारण उनके जगह पर मनीष पांडे को टीम में शामिल किया गया है।