For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल के बाद इंग्लैड में लंबे समय तक रुक सकती है टीम इंडिया

नई दिल्ली। आईपीएल के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय टीम को इंग्लैंड में काफी लंबे समय तक रुकना पड़ सकता है। दरअसल बीसीसीआई इस बात पर विचार कर रहा है कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज तक इंग्लैंड में रुके। बता दें कि 30 मई को आईपीएल संपन्न होगा और 18 जून को भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड में खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से शुरू होगी। ऐसे में भारतीय टीम जून के पहले हफ्ते में इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली की टीम जून के पहले हफ्ते में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। जिसके बाद टीम इंडिया को 14 दिन तक इंग्लैंड में क्वारेंटीन रहना होगा। टीम इंडिया इंग्लैंड के साउथैंपटन में होटल हिल्टन में ठहरेगी। यही वजह है कि माना जा रहा है कि इंग्लैंड में इतने लंबे दौरे की वजह से बीसीसीआई एशिया कप में भारतीय टीम की बी टीम को श्रीलंका भेज सकती है। बीसीसीआई इंग्लैंड दोरे से पहले भारतीय टीम की लय को बिगाड़ना नहीं चाहती है और किसी भी तरह का जोखिम भी नहीं लेना चाहती है।

बता दें कि 18 जून को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद भारत 4 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगा। पहला टेस्ट मैच नॉटिंघम में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट लीड्स में 12 अगस्त से खेला जाएगा, तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से लंदन में खेला जाएगा, चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 10 सितंबर से खेला जाएगा। गौरतलब है कि इंग्लैंड को मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत ने 3-1 से मात देकर आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।

Story first published: Monday, March 8, 2021, 14:06 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+