For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कानपुर में टीम इंडिया और किवी खिलाड़ियों को पहनाया गया भगवा गमछा

कानपुर। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मैच के लिए भारतीय टीम गुरुवार को कानपुर पहुंची। टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड की भी टीम यहां पहुंची और दोनों ही टीमों का यहां स्वागत किया गया। लेकिन कानपुर में खिलाड़ियों का स्वागत चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल यहां जब खिलाड़ी पहुंचे तो उनका स्वागत गुलाब का फूल और भगवा गमछे से किया गया, तमाम खिलाड़ियों के गले में भगवा गमछा डाला गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग प्रदेश की योगी सरकार पर खिलाड़ियों को अपना एंजेडा बनाने का आरोप लगा रहे हैं।

गमछे पर लिखा था योगी

गमछे पर लिखा था योगी

टीम इंडिया औऱ न्यूजीलैंड की टीम कानपुर के लैंडमार्क होटल पर पहुंची, जहां उनका भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया गया, कई गमछो पर योगी तक लिखा था। दीवाली गुजरे अभी कुछ ही दिन हुए है, लेकिन खिलाड़ियों के स्वागत में इसका असर दिखा औऱ 10 हजार दीयों से होटल को सजाया गया था, यहां दोनों ही टीमों के खिलाड़ी तीन दिन तक रुकेंगे, जिसके बाद 29 अक्टूबर को ग्रीनपार्क में होने वाले मैच में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि मौजूदा समय में तीन वनडे मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमों ने 1-1 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली है। ऐसे में तीसरा और आखिरी मैच दोनों ही टीमों के लिए निर्णायक है, लिहाजा सीरीज पर कब्जा करने के लिए दोनों ही टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकने की कोशिश करेंगी।

योगी सरकार का असर

योगी सरकार का असर

कानपुर के होटल लैंडमार्क के डायरेक्टर विकास कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों के स्वागत का पूरा इंतजाम किया गया है, उन्हें नाइट्रोजन मॉकटेल दी जाएगी, साथ ही पानी में योगा और मेडिटेशन का भी प्रबंध किया गया है। इसके अलावा शाम को बच्चे यहां रामलीला का मंचन करेंगे, जिसके बाद वाटर साइट पर हर रोज लाइटिंग के लिए लैंप और दियों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार है, लिहाजा होटल का वातावरण भी कुछ ऐसा ही होगा।

कुल्हड़ में चाय, ठेले की चाट

कुल्हड़ में चाय, ठेले की चाट

इन सबके अलावा खिलाड़ियों को यूपी का पूरा जायका देने की भी तैयारी है। खिलाड़ियों को कुल्हड़ में चाय दी जाएगी, साथ ही बनारसी पान का भी इंतजाम किया गया है। खिलाड़ियों को चाट का स्वाद देने के लिए चाट का ठेला भी लगाया जाएगा। तीन दिन तक खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे लिहाजा उन्हें ताजगी प्रदान करने के लिए स्पा, एरोमा, थेरेपी, थाई मसाज, डिस्ट्रेस मसाज, हॉट स्टोन थेरेपी का भी होटल में इंतजाम किया गया है। प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने 23 अक्टूबर को कानपुर के ग्रीन पार्क का मुआयना किया था। आपको बता दें कि वह खुद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रह चुके हैं, कई मैचों में वह सुनील गावस्कर के साथ टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी कर चुके हैं। कानपुर मैदान में चाइनामैन कुलदीप यादव रोमांच का विषय हैं, क्योंकि वह यहां के स्थानीय खिलाड़ी हैं।

इसे भी पढ़ें- Forbes: मेसी से भी ज्यादा कमाते हैं आपके चहेते विराट कोहली, फोर्ब्स की लिस्ट में हुआ खुलासा

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+