For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Nidahas Trophy 2018: भारतीय टीम की घोषणा, कोहली समेत इन बड़े खिलाड़ियों को आराम

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद भारतीय टीम श्रीलंका में त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेलेगी। 6 मार्च से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम को घोषणा कर दी गई है। टीम में कप्तान विराट कोहली, विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। इसके अलावा टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है।

वहीं अफ्रीका दौरे में टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुरेश रैना को टीम में बनाए रखा है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी टीम में मौका दिया गया है। टीम में दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, विजय शंकर और मोहम्मद सिराज को भी मौका दिया गया है।

गौरतलब है कि विराट कोहली के संभावित आराम मांगने की इच्छा पर बीसीसीआई ने पहले ही हामी भर दी थी। ये ट्रॉफी श्रीलंका में उसकी आजादी के 70 साल पूरे होने पर आयोजित की जा रही है। बता दें कि खिलाड़ियों के आराम दिए जाने के पीछे का एक और कारण इंडियन प्रीमियर लीग भी है। कुछ खिलाड़ियों ने खुद आईपीएल से पहले आराम की इच्छा जतायी है। और बोर्ड ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

सीरीज में फाइनल समते कुल 7 मैच खेले जाएंगे। 6 मार्च को पहला मैच होगा और 18 मार्च को फाइनल खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीरीज में तीसरी टीम बांग्लादेश की होगी।

ये रही 15 सदस्यीय भारतीय टीम-
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (कीपर), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत (कीपर)।

Story first published: Sunday, February 25, 2018, 12:52 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+