For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया नहीं ये है सुनील गावस्कर की 'फेवरेट' टीम, वर्ल्ड कप विजेता को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली। आईपीएल(IPL) टूर्नामेंट समाप्ति की ओर आ चुका है। इस रोमांचक भरे टूर्नामेंट का फाइनल 12 मई को खेला जाएगा, जिसके बाद सबका ध्यान इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले विश्व कप(World Cup) की ओर चला जाएगा। विश्व की शुरूआत 30 मई को होगी, जिसके शुरू होने से पहले कई दिग्गज अपनी-अपनी 'फेवरेट' टीम बताने में लग हुए हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान सुनील गावस्कर ने भी अपनी 'फेवरेट' टीम का नाम बताया। लेकिन हैरानी भरी बात यह है कि उन्होंने भारतीय टीम को 'फेवरेट' नहीं माना और एक बड़ी भविष्यवाणी कर डाली

भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे पहले 10 हजार रन बनाने वाले गावस्कर ने वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज भारतीय टीम को छोड़ इंग्लैंड को अपनी 'फेवरेट' टीम बताया है। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि अपनी धरती पर इंग्लैंड विश्व कप जीतेगी। उनका कहना है कि 2015 वर्ल्ड कप में हार होने के बाद से इंग्लैंड की टीम में काफी बदलाव आया है और इसी वजह से यह उनकी फेवरिट टीम है।

गावसकर ने इंग्लैंड का हालिया परफाॅर्मेंस देख कहा कि हाल के सभी मैचों में मेजबान टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। गावस्कर ने वो कारण भी बताया जिससे इंग्लैंड जीतेगी। उन्होंने कहा पिछले 2 विश्व कप मेजबान टीम ने जीते हैं। यहां उन्होंने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के और उससे चार साल पहले भारत के जीतने की बात याद दिलाई। इसके अलावा उन्होने यह भी कहा कि इंग्लैंड फेवरिट टीम जरूर है, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। क्योंकि दूसरी टीमें भी अच्छा क्रिकेट खेल रही हैं। आस्ट्रेलिया, भारत, विंडीज खिताब जीतने की प्रबल दावेदार हैं।

Story first published: Monday, May 6, 2019, 15:58 [IST]
Other articles published on May 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+