नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन के घर साक्षात लक्ष्मी ने कदम रखा है, जी हां अश्विन नौ जुलाई को एक बेटी के पापा बन गये हैं। उनकी पत्नी प्रीति नारायण ने 9 जुलाई को चेन्नई के फोर्टिस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया।
मालूम हो कि अश्विन की शादी प्रीति से साल 2011 में शादी की थी, प्रीति और अश्विन बचपन के साथी हैं, कैप्टन कूल मिस्टर महेन्द्र सिंह धोनी की करीबियों में से एक अश्विन के पापा बनने की खबर मिसेज धोनी यानी साक्षी रावत ने ही ट्विटर पर शेयर की, जिसके बाद लोग अश्विन को बधाई देने लग गये।
गौरतलब है कि टीम इंडिया के उन 8 सीनियर खिलाड़ियों में अश्विन भी शामिल हैं, जिन्हें जिम्बाब्वे टूर के लिए रेस्ट दिया गया है।
Welcome to Motherhood @prithinarayanan! Fun times ahead and "the smile " would totally give you goosies!Best feeling! pic.twitter.com/8M6sgOD63n
— Sakshi Singh Dhoni (@SaakshiSRawat) July 11, 2015