घायल ह्यूज के लिए टीम इंडिया ने भी मांगी दुआएं, मदद को भी तैयार

एडिलेड| मंगलवार को क्रिकेट के मैदान में जो भी हुआ वो बेहद दुखद है। जी हां हम बात कर रहे हैं आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की, जिन्हें एक घरेलू मैच में बल्लेबाजी करने के दौरान सिर में गंभीर चोट लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अभी भी उनकी हालत काफी गंभीर है, हालांकि उनकी सर्जरी तो हो गई है लेकिन अभी भी उनके डॉक्टर उन्हें खतरे से बाहर नहीं बता रहे हैं। पूरा क्रिकेट जगत इस समय फिलिप ह्यूज के सेहतमंद होने की कामना कर रहा है।

घायल ह्यूज के लिए टीम इंडिया ने भी मांगी दुआएं

टीम इंडिया ने भी फिलिप ह्यूज के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना भी की है। टीम इंडिया की ओर से कहा गया है कि हम फिलिप ह्यूज और उनके परिवार को इस कठिन घड़ी से जल्द से जल्द उबरने के लिए शुभकामनाएं देते हैं यहां तक कि टीम इंडिया की ओर से ह्यूज की मदद करने की भी बात कही गई है।

टीम इंडिया मदद को भी तैयार

इस समय टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सोशल साइट ट्विटर पर ह्यूज के प्रति संवेदना जताते हुए लिखा, "मेरी प्रार्थना ह्यूज के साथ है। इस मुश्किल घड़ी से संघर्ष के लिए आपको तथा आपके परिवार को शक्ति मिले।"

यही नहीं भारत के पूर्व खिलाड़ी वी.वी एस लक्ष्मण ने भी ट्वीट कर ह्यूज के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। लक्ष्मण ने लिखा, "मैं आपके जल्द ठीक होने और वापसी की कामना करता हूं।"

दिग्गज पूर्व लेग स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने लिखा, "ह्यूज के दुर्भाग्यपूर्ण चोट के बारे में सुना। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप जल्द स्वस्थ्य हो जाए।"

आपको बता दें कि ह्यूज को शेफिल्ड शील्ड टूर्नामेंट के तहत न्यू साउथ वेल्स और साउथ आस्ट्रेलिया के बीच एक बाउंसर से चोट लगी थी। इसके बाद ह्यूज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया और मैच भी रोक दिया गया। आस्ट्रेलिया टीम के चिकित्सक पीटर ब्रुकनर ने बाद में बताया कि बाएं हाथ के बल्लेबाज ह्यूज की हालत गंभीर बनी हुई है। ह्यूज ने 2009 से 2013 के बीच आस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

Story first published: Wednesday, November 26, 2014, 13:36 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+