वीडियोः महान खिलाड़ी से ली सीख, राहुल ने अपनाया प्रैक्टिस का अनोखा तरीका

कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करने वाले लोकेश राहुल की बैटिंग प्रैक्टिस के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। लंबे अंतराल के बाद टीम में वापसी करने वाले लोकेश राहुल अर्धशतकीय पारी की बदौलत काफी चर्चा में रहे। दरअसल राहुल ने लगातार छह लगातार टेस्ट पारियों में अर्धशतक जमाकर गुंडप्पा विश्वनाथ और राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है।

कप्तान कोहली के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक लोकेश राहुल ने अपनी सफलता का राज खोलते हुए कहा है कि वह मैच से पहले एक स्टंप के साथ नेट पर प्रैक्टिस करते हैं। जी हां, इसका सबूत खुद बीसीसीआई ने दिया है। बीसीसीआई द्वारा फेसबुक पर जारी वीडियो में लोकेश राहुल को बैट नहीं, एक स्टंप के साथ प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है। भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच संजय बांगड़ ने राहुल के इस तरकीब की काफी प्रशंसा की है।

बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने ने कहा- "राहुल को स्टंप के साथ बैटिंग प्रैक्टिस करना पसंद है। वे बेहतर फुटवर्क हासिल करने के लिए वह नेट पर पसीना बहाते हैं।" दरअसल केएल राहुल ने ये तकनीकि किसी और से नहीं बल्कि दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स से सीखी है। गौरतलब है कि दोनों बल्लेबाज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से खेलते हैं।

केएल राहुल ने कहा- "स्टंप से बैटिंग प्रैक्टिस करना शुरू किया है। मैंने आरसीबी की ओर से खेलते हुए एबी डिविलियर्स को ऐसा करते देखा था। तब मैंने उनसे इसके फायदे के बारे में जाना। इससे मुझे गेंद को करीब से देखने का मौका मिलता है, साथ ही बल्ले पर गेंद को लेने काफी आसानी होती है।" देखें वीडियोः-

आपको बता दें कि लोकेश राहुल गाले टेस्ट में वायरल फीवर के कारण मैच से बाहर रहे थे। हालांकि कोलंबो टेस्ट में राहुल को ओपनर अभिनव मुकुंद की जगह टीम में शामिल किया गया है।

Story first published: Friday, August 4, 2017, 16:28 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+