For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: पुणे टेस्ट जीतकर टीम इंडिया ने बना दिया टेस्ट मैचों में ऑल टाइम रिकॉर्ड

India vs South Africa, 2nd Test Highlights : Team India win by an innings and 137 runs | वनइंडिया

पुणे: भारतीय क्रिकेट टीम ने विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में 203 रनों की जीत दर्ज करने के बाद अब दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से बुरी तरह रौंदकर ऐतिहासिक जीत के साथ टेस्ट सीरीज में भी अजेय बढ़त हासिल कर ली है। यह भारत की रिकॉर्ड 11वीं घरेलू सीरीज जीत है और तीन मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे हो चुका है। इस जीत के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में नए चैप्टर की शुरुआत भी हो गई है। भारत के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा घरेलू सीरीज जीतने का रिकॉर्ड हो गया है।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जुड़ा नया पन्ना-

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जुड़ा नया पन्ना-

क्रिकेट में हर मैच में कुछ रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं लेकिन कुछ विश्व रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो विरले बनाए जाते हैं और विरले ही तोड़े जाते हैं। उनको बनाने और तोड़ने की प्रक्रिया इतनी लंबी होती है कि वह तुक्के के साथ नहीं बनाए जा सकते। उनके लिए आपको अपने खेल में गजब की निरंतरता का प्रदर्शन करना होता है। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतकर एक ऐसा ही रिकॉर्ड बना दिया है। टेस्ट मैचों में नंबर एक टीम भारत अपने घर में पिछली 11 टेस्ट सीरीजों में अजेय रही है। पुणे टेस्ट से पहले 2013 से अब तक भारत ने 30 टेस्ट मैच घर में खेले हैं जिसमें भारत को केवल एक ही मैच में हार मिली है और 24 मैच उसने जीते हैं।

कोहली की कप्तानी में मिला महान मुकाम-

कोहली की कप्तानी में मिला महान मुकाम-

टीम ने अपने घर को एक तरह से अभेद किला बना दिया है। यह सिलसिला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी से शुरू हुआ था। तब भारत ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके बाद विराट कोहली की कप्तानी में भारत अब तक 9 घरेलू टेस्ट सीरीज जीत चुका है। यह विराट कोहली की कप्तानी में 50 टेस्ट मैचों में भारत की 30वीं जीत है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दो बार लगातार 10 घरेलू टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है लेकिन वह 11वीं सीरीज कभी नहीं जीत पाए। ऑस्ट्रेलिया ने 1994-2001 (मार्क टेलर और स्टीव वॉ) और 2004 से 2008 (रिकी पोंटिंग) के बीच ऐसा किया था। इसके बाद केवल वेस्टइंडीज की टीम लगातार 8 घरेलू टेस्ट सीरीज (1976-1986) जीत पाई है।

India vs South Africa: अफ्रीका को रौंदकर भारत ने सीरीज में बनाई ऐतिहासिक बढ़त

एक दुर्लभ रिकॉर्ड जो टूटने में लेगा समय-

एक दुर्लभ रिकॉर्ड जो टूटने में लेगा समय-

यानी कप्तान कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो आसानी से तोड़ना किसी भी टीम के लिए मुश्किल साबित होगा। मजेदार बात यह है कि टीम इंडिया ने पिछली 10 घरेलू सीरीज मे 6 बार अपने विरोधियों का सूपड़ा साफ किया है और इस बार भी भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट जीतकर सूपड़ा साफ कर सकता है। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को छोड़कर सभी टेस्ट खेलने वाली सभी पुरानी टीमों को मात दी है।

Story first published: Sunday, October 13, 2019, 16:26 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+