Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत को हराने पर टाॅम लाथम बोले- मैं संतुष्ट नहीं था जब तक आखिरी विकेट नहीं गिरा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ऑकलैंड में न्यूजीलैंड से दूसरा वनडे मैच हारकर सीरीज गंवा बैठी है। न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बनाई। हालांकि मैच काफी दिलचस्प रहा। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की लेकिन मध्यक्रम से हुई थोड़ी गलतियों के कारण मैच हाथ से निकल गया। पांच टी20 मैचों की सीरीज गंवाने वाली कीवी टीम के कप्तान टाॅम लाथम ने जीत के बाद कहा कि जब तक भारत का आखिरी विकेट नहीं गिरा तब तक वे संतुष्ट नहीं था।

लाथम ने कहा कि पिछले मुकाबले में बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई और इस मैच में गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी कर सीरीज में अजेय बढ़त दिला दी। उन्होंने आगे कहा,''भारतीय पारी में रवींद्र जडेजा और नवदीप सैनी के बीच साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण थी और मैं तब तक संतुष्ट नहीं हुआ जब तक आखिरी विकेट नहीं गिर गया। गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और हमें इस मुकाबले में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। काइल ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और जीत का श्रेय उन्हें और गेंदबाजों को जाता है। उम्मीद है हम वनडे सीरीज को 3-0 से जीतें जो सुखद होगा।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन पहले दो वनडे से बाहर थे जिनकी अनुपस्थिति में लाथम उनकी जगह कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने वनडे सीरीज में शानदार कप्तानी की है। बता दें कि जीत के लिए मिले 274 रनों का पीछा करते हुए भारत की पारी 48.3 ओवरों में 251 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और विकेट गिरने का जो सिलसिला जारी रहा वह तब रुका जब जडेजा और सैनी ने एक सनसनीखेज पार्टनर्शिप की लेकिन सैनी के बोल्ड होने के बाद भारतीय यह अर्धशतकीय साझेदारी भी ध्वस्त हो गई। भारत की ओर से जडेजा (55) और श्रेयस अय्यर (52) ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि सैनी ने निचले क्रम पर 45 रनों का योगदान दिया। जडेजा और सैनी के बीच 8वें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी ने मैच को अंत तक रोमांचक बनाए रखा लेकिन जीत अततः कीवियों को नसीब हुई। न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों ने बढ़िया गेंदबाजी की और हमिश बेनेट, टिम साउदी, काईल जेमीसन और कॉलिन डि ग्रैंडहोम को 2-2 विकेट मिले जबकि एक विकेट जेम्स नीशन को मिला।

Story first published: Saturday, February 8, 2020, 18:51 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+