BBL : सिडनी सिक्सर्स बना चैंपियन, ऐसा रहा 12-12 ओवर का फाइनल मैच
नई दिल्ली। बिग बैश लीग(बीबीएल) का खिताब सिडनी सिक्सर्स ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में मेलबर्न स्टार्स को हराकर अपने नाम कर लिया है। यह दूसरा माैका आया जब सिडनी चैंपियन बना। इससे पहले 2012 में पहले सीजन पर भी सिडनी सिक्सर्स ने ही कब्जा किया था। इस बार हुआ फाइनल बारिश से होकर गुजरा। बारिश के कारण मैच 12-12 ओवर का किया गया जिसमें सिडनी के बल्लेबाज ताकत दिखाने में सफल हो गए।
मेलबर्न स्टार्स के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने आई सिडनी टीम को ओपनर जेमस वाइंस(2) के रूप में झटका तो लगा लेकिन ओफनर जोश फिलिप्स व स्टीव स्मिथ की तेज पारी से सिडनी ने 5 विकेट खोकर 12 ओवर में 116 रन बना डाले। जोश ने 29 गेंदों में 52, स्मिथ ने 12 गेंदों में 21 तो अंत में जोर्डन सिल्क ने 15 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर मेलबर्न स्टार्स के सामने 117 रनों का लक्ष्य रखा।
जवाब में उतरी मेलबर्न टीम फटाफट खेलने के दवाब में 2.4 ओवर में 18 रन पर ही 3 बड़े विकेट गंवा बैठी। सिडनी के गेंदबाजों ने मेलर्बन को 6 झटके देते हुए 97 रनों पर रोकते हुए 19 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। मेसबर्न के लिए सिर्फ निक लर्किन ही नाबाद 38 रन बना सके। मैक्सवेल की टीम के पास पहली बार बिग बैश लीग का खिताब जीतने का मौका था, लेकिन टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी।
अब तक ये हैं बिग बैश लीग के चैंपियन
सिडनी सिक्सर्स (2012)
ब्रिसबेन हीट (2013)
पर्थ स्कॉचर्स (2014)
पर्थ स्कॉचर्स (2015)
सिडनी थंडर्स (2016)
पर्थ स्कॉचर्स (2017)
एडिलेड स्टाइकर्स (2018)
मेलबर्न रेनीगेज (2019)
सिडनी सिक्सर्स (2020)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
