जानिए विश्वकप खेल रही टीम इंडिया की खास बातें
नई दिल्ली। जिस तरह से विश्वकप में टीम इंडिया ने आगाज किया है उसकी वजह से हर कोई हैरान भी है और काफी खुश भी। हैरानी इस बात की क्योंकि जो हाल टीम का आस्ट्रेलिया में था उससे हर कोई सोचने लगा था कि वाकई में टीम इंडिया विश्वकप में कुछ कर नहीं पायेगी। लेकिन अचानक से टीम इंडिया काया-कल्प हो गया।
आईये जानते हैं कि टीम इंडिया कुछ खास बातें-
1. दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ 137 रनों की शानदार पारी खेलने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन विश्व कप में अब तक सर्वाधिक रन बना चुके हैं।दो मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की बदौलत 210 रन बना चुके धवन दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर (160 रन) से काफी आगे हैं।
2. भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के बाद एकमात्र ऐसी टीम है, जिसके दो-दो खिलाड़ियों ने अब तक शतक लगाया है। भारत के लिए धवन के अलावा विराट कोहली भी शतक लगा चुके हैं।
3. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था और रविवार को भी 46 रनों की अहम पारी खेली और कुल 153 रनों के साथ वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर हैं।
4. भारतीय गेंदबाजों ने दोनों ही मैच में 10-10 विकेट हासिल करने में सफलता पाई।
5. अब तक सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद समी (6 विकेट) न्यूजीलैंड के टिम साउदी (11 विकेट) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
6. क्षेत्ररक्षण की बात करें तो तीन कैच ले चुके सुरेश रैना चार विकेट लेकर शीर्ष पर मौजूद जिम्बाब्वे के क्रेग इरविन से ज्यादा पीछे नहीं हैं।
7. भारतीय टीम ने दो मैचों में कुल 10 कैच लपके हैं, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने तीन मैच खेलकर 11 कैच लपके हैं।
8. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तीन कैच लपककर विकेटकीपरों की सूची में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। छह विकेट (पांच कैच, एक स्टम्प) चटकाकर न्यूजीलैंड के ल्यूक रोंची इस मामले में शीर्ष पर हैं।
9. रनों के लिहाज से विश्व कप-2015 की शीर्ष 10 साझेदारियों में चार साझेदारियां भारतीय खिलाड़ियों के नाम हैं। शिखर धवन और विराट कोहली ने अब तक खेले गए दोनों ही मैचों में दूसरे विकेट के लिए क्रमश: 129 और 127 रनों की साझेदारी कर इस सूची में चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।
10. छक्का जड़ने के मामले में धवन (तीन छक्के) भले दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर (नौ छक्के) से काफी पीछे हैं, लेकिन धवन अब तक विश्व कप में सर्वाधिक 23 चौके लगा चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
