Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत को न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में मिली हार के बाद पैट्रिक ने छोड़ा टीम का साथ

नई दिल्ली। भारत के फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फरहत का कार्यकाल न्यूजीलैंड के साथ सेमीफाइनल में हार के साथ विश्व कप से बाहर हो जाने के बाद समाप्त हो गया और उन्होंने इसके समर्थन के लिए बीसीसीआई को धन्यवाद भी किया। फरहाट ने ट्वीट किया ,''टीम के साथ मेरा आखिरी दिन वैसा नहीं रहा, जैसा चाहा था । मैं पिछले चार साल टीम के साथ काम करने का मौका देने के लिये बीसीसीआई को धन्यवाद देता हूं। खिलाड़ियों को सहयोगी स्टाफ को भविष्य के लिये शुभकामनाएं।'

फरहाट 2015 से भारतीय टीम के साथ थे । कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर धन्यवाद भी दिया । धवल कुलकर्णी ने लिखा ,'' धन्यवाद । आप बेहतरीन इंसान हैं ।'' वाशिंगटन सुंदर ने लिखा ,'' आप शानदार हैं । सभी सहयोग के लिये धन्यवाद ।'' भारत के विश्व कप के सफर के समाप्त होते ही अब टीम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्य कोच रवि शास्त्री का भी समाप्त होने की कगार में है। ऐसे में देखना है कि क्या बीसीसीआई उनपर आगे भी भरोसा जताती है या नहीं।

फरहाट के साथ-साथ फिटनेस कोच शंकर वासू ने भी इस्तीफा दे दिया है। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने हालांकि शंकर बासु और पैट्रिक फरहार्ट दोनों को ही उनका अनुबंध बढ़ाए जाने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार करते हुए कुछ समय के लिए ब्रेक लेने की बात कही। टीम इंडिया के लिए दोनों का योगदान बेहद अहम रहा है।

बता दें कि भारत को न्यूजीलैंड ने 240 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन जवाब में भारत ने 5 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए। लोकेश राहुल, रोहित शर्मा व विराट कोहली महज 1-1 रन बनाकर चलते बने। हालांकि बीच में रविंद्र जडेजा ने जरूर मैच बनाने की कोशिश की लेकिन अंत में कीवी गेंदबाजों ने 221 रनों पर ही भारतीय टीम को समेट दिया। भारत की तरफ से जडेजा ने 77 तो धोनी ने 50 रन बनाए जो टीम को जीत नहीं दिला सके।

Story first published: Thursday, July 11, 2019, 14:37 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+