Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्ट्रोस और कॉलिंगवुड ने शतक ठोंके

सलामी बल्लेबाज़ एंड्रयू स्ट्रोस और कॉलिंगवुड ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए शतक जड़े दिए हैं.

चौथे दिन शनिवार को सलामी बल्लेबाज़ एंड्रयू स्ट्रास ने 73 रन पर खेलना शुरु किया और लंच तक अपना शतक पूरा कर पिच पर डटे हुए हैं.

जबकि चौथे विकेट पर खेलने के लिए आए कॉलिंगवुड ने 60 रनों पर खेलना शुरु किया और वो भी शतक बनाकर स्ट्रोस का साथ दे रहे हैं.

इस समय स्ट्रोस 108 और कॉलिंगुड 100 रना के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं.


चेन्नई टेस्ट का तीसरा दिन

चेन्नई टेस्ट का दूसरा दिन

चेन्नई टेस्ट का पहला दिन


तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुक़सान पर 172 रन बनाकर कुल 247 रनों की बढ़त बना ली थी. पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड पहले ही 75 रनों से आगे था.

ग़ौरतलब है कि पहली पारी में भारत ने महज़ 241 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड ने 316 रन बनाए थे.

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने तीनों विकेट सस्ते में गंवा दिए. कुक ने नो, बेल ने सात और पीटरसन ने टीम के स्कोर में महज़ एक रन जोड़ पवैलिन वापस चले गए. इंग्लैंड के सात विकेट अभी शेष हैं.

तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने के समय एंड्रयू स्ट्रॉस 73 और पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड 60 रन पर नाबाद रहे. एंड्रयू स्ट्रॉस ने पहली पारी में भी शतक लगाया था.

दूसरी पारी में एक समय इंग्लैंड की हालत भी अच्छी नहीं थी और उसने अपने तीन विकेट सिर्फ़ 43 रन पर गँवा दिए थे. लेकिन स्ट्रॉस को मिले दो जीवनदान भारत को बहुत महंगे पड़े.

स्ट्रॉस और कॉलिंगवुड ने शानदार पारी खेली और अभी तक वे चौथे विकेट की साझेदारी में 129 रन जोड़ चुके हैं.

एलेस्टर कुक नौ, इयन बेल सात और कप्तान केविन पीटरसन सिर्फ़ एक रन बनाकर आउट हुए. भारत की ओर से ईशांत शर्मा, अमित मिश्रा और युवराज सिंह ने एक-एक विकेट लिया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+