इंदौर। आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे इंदौर में खेला जायेगा। एक अदद जीत को तरस रही टीम इंडिया के लिए आज जीतना बहुत ज्यादा जरूरी है। इसलिए शायद टीम इंडिया के खिलाड़ी मैच के एक दिन पहले भगवान की शरण में पहुंचे।
जी हां टीम इंडिया के खिलाड़ी मंगलवार को खजराना गणेश मंदिर में पूजा की, पूजा करने वाले खिलाड़ी थे सुरेश रैना, रोहित शर्मा और अंजिक्ये रहाणे। इन सभी ने पूरे रीति-रिवाज से गणपति बप्पा की आरती की और बड़ी श्रद्धा से उनकी पूजा की।
Posted by Ankur Sharma onTuesday, October 13, 2015
देखते हैं बप्पा का आशीर्वाद आज के मैच में कितना काम आता है, फिलहाल साउथ अफ्रीका पांच वनडे मैचों की सीरीज में 0-1 से आगे चल रहा है।