पर्थ। रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 310 रन का लक्ष्य रखा है। रोहित शर्मा ने 171 रन की पारी में बेहतरीन 7 छक्के जड़े।
किसान के बेटे बरिंदर सरन की किस्मत एक अखबार के एड ने बदल दी
कोहली और रोहित ने मिलकर 207 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं टीम 45 ओवर में तेज रन बनाने के चक्कर में विराट कोहली अपना कैच फिंच को थमा बैठे, उनका विकेट जेम्स फॉकनर ने लिया। कोहली ने 9 चौके और एक छक्का लगाया।
कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ 13 गेंदों का सामना करते हुए 18 रन बनाये, अपनी पारी में उन्होंने एक छक्का और एक चौका लगाया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से कोई भी गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं रहा। हालांकि हेजलवुड ने 10 ओवर मे 41 रन देकर एक विकेट लिया और सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए। स्कॉट ब्रॉड सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए और उन्होंने 10 ओवर में 74 रन लुटाये, जबकि जोल पेरिस ने 8 ओवर में 53 रन खर्च किये।