U19 CWC: 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' मिलने के बाद क्या बोले यशस्वी जायसवाल
नई दिल्ली: यशस्वी जायसवाल को अंडर 19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया है। भारत के इस होनहार सलामी बल्लेबाज ने अपनी युवा स्टेज में आगे बढ़ने के बड़े हौसले दिखा दिए हैं।
उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। यशस्वी ने 6 पारियों में 400 रन बनाए जिसमें उनका औसत 133.33 रहा। जबकि स्ट्राइक रेट 82.47 रहा। उन्होंने इस दौरान 39 चौके और 10 छक्के लगाए।
यशस्वी और बाकि बल्लेबाजों के प्रदर्शन में अंतर इसी बात से पता चलता है कि दूसरे नंबर पर मौजूद बल्लेबाज रविंदू रस्थाना ने इतनी ही पारियों में 286 रन बनाए जो यशस्वी से 114 रन कम हैं।
भारत को फाइनल में मिली हार में भी एकमात्र यशस्वी ही ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने इस मैच में अर्धशतक लगाया था।जायसवाल ने 121 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 88 रन बनाये
उन्होंने इस अवॉर्ड को लेने के बाद कहा- "मैंने वास्तव में टूर्नामेंट का आनंद लिया। मुझे इन विकेटों में खेलने का अच्छा अनुभव था। मुझे पता था कि मुझे अपना खेल खेलना है। आगे देखते हुए मैं सोच रहा हूं कि मैं आगे क्या खेलने जा रहा हूं और यह प्रक्रिया के बारे में है। मैं इन्हीं चीजों के साथ के साथ जाना चाहता हूं।
दक्षिण अफ्रीका में भारत को बांग्लादेश के हाथों अंडर 19 विश्व कप में मिली हार के अहम कारणों में बल्लेबाजी की कमी साफ झलकती है जिसमें भारतीय टीम ने बांग्लादेश को जीत के लिए केवल 178 रनों का टारगेट दिया था।
बांग्लादेश की टीम ने बारिश के चलते जीत का संशोधित लक्ष्य (170) 42.1 ओवरों में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अंतिम ओवरों के दौरान बारिश के कारण कुछ देर का खेल रोका गया था जिसके चलते मैच को 46 ओवरों का कर दिया गया लेकिन बांग्लादेश के लिए मैच का नतीजा नहीं बदला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
