For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'तेंदुलकर युग' के बाद कल से टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा

बैंगलोर। यह पहला अवसर होगा जब टीम इंडिया सबसे अनुभवी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बिना दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्‍ट में उतरेगी। टीम को सचिन के अनुभव की कमी तो खलेगी साथ ही उन्‍हें दक्षिण अफ्रीका की उछालभरी पिच पर भी कड़ी परीक्षा देनी होगी। वनडे सीरीज 2-0 से हारने के बाद टीम इंडिया पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव भी होगा।

पहले टेस्‍ट की पूर्व संध्‍या पर टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि अब खिलाडि़यों को यह स्‍वीकार करना होगा कि हमारे साथ सचिन तेंदुलकर नहीं हैं। अत: हमें उनके बिना ही अपनी रणनीतियों को बेहतर ढंग से अंजाम देना होगा। मुझे विश्‍वास है कि टीम के युवा खिलाड़ी किसी भी चुनौती से निपटने की क्षमता रखते हैं, इसे हम पहले भी कई बार साबित कर चुके हैं।

टीम इंडिया वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद से मैच प्रैक्टिस नहीं कर सकी है। उसने नेट प्रैक्टिस काफी की है लेकिन दक्षिण अफ्रीकी हालात को जांचने और खुद को उसके अनुरूप ढालने के लिए मैच प्रैक्टिस बेहद जरूरी है। इस लिहाज से भारतीय टीम की तैयारी अधूरी है, एकदिवसीय मैचों के दौरान शार्टपिच गेंदों पर उसके कई प्रमुख बल्लेबाजों की कमजोरियां सामने आई हैं। बीते कुछ दिनों में भारतीय रणीतिकारों ने इस पर काम किया होगा लेकिन मेजबान टीम इसका मनोवैज्ञानिक फायदा जरूर उठाने का प्रयास करेगी। भारत को विश्व की सर्वोच्च वरीय टेस्ट टीम को उसी के घर में हराने के लिए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

यह 1996 के बाद पहला अवसर है जब टीम इंडिया सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्‍मण के बिना खेलेगी। टीम में इसकी काबिलियत और दमखम है। भारतीय खिलाड़ी युवा हैं और उनमें कुछ कर गुजरने का माद्दा है। इस दौरे में विराट कोहली को चौथे क्रम की अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद यह जगह खाली हुआ है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+